विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का समापन समारोह 05 जून 2026 को अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) में सम्पन्न हुआ । इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “इंस्पायर्ड बाय नेचर, फॉर क्लाइमेट, फॉर आवर फ्यूचर” थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री प्रभास दनसाना, महानिदेशक, आरडीएसओ द्वारा एससी/एसटी एसोसिएशन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर एससी/एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प को दोहराया गया।
तत्पश्चात आरडीएसओ के भगवान बिरसा मुंडा सभागार में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महानिदेशक, आरडीएसओ, श्री प्रभास दानसाना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित विषय नहीं, बल्कि हम सभी की निरंतर सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित, अपर महानिदेशक, आरडीएसओ ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पर्यावरणीय स्थिरता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आरडीएसओ द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत एवं टीम पुरस्कारों की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम में पीईडी/इन्फ्रा-I, पीईडी/आर एंड टी, पीईडी/आरएस, पीईडी/इन्फ्रा-II, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

आरडीएसओ में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 का समापन
Releated Posts
मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।
दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन
LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…
एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश
LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…
देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

















