• Home
  • State News
  • ओमैक्स हजरतगंज में बढ़ रहा बड़े ब्रांड्स का भरोसा
Image

ओमैक्स हजरतगंज में बढ़ रहा बड़े ब्रांड्स का भरोसा

LV-News

लखनऊ: लखनऊ में प्रीमियम कारोबार और आधुनिक व्यावसायिक माहौल की पहचान बन चुके ओमैक्स हजरतगंज में एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम श्वेतराग का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ओमैक्स हजरतगंज की खूबसूरत वास्तुकला, सुव्यवस्थित सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर आतिथ्य और आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे राजधानी के सबसे व्यवस्थित और आकर्षक कमर्शियल डेस्टिनेशन में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकनॉमी बनाने में इस प्रकार के वाणिज्यिक स्थान बहुत महत्वपूर्ण हैं ओमैक्स हजरतगंज आज केवल एक व्यावसायिक परियोजना नहीं, बल्कि लखनऊ के बदलते शहरी स्वरूप और आधुनिक कारोबारी संस्कृति का प्रतीक बनकर उभरा है। शहर के प्रमुख क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां कारोबार करने वाले ब्रांड्स को बेहतर विजिबिलिटी, प्रीमियम ग्राहक वर्ग, सुगम पहुंच और उच्च स्तरीय माहौल का लाभ मिलता है। यही कारण है कि लगातार प्रतिष्ठित ब्रांड्स ओमेक्स हजरतगंज को अपने व्यवसाय के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं।
ओमैक्स लिमिटेड की इंटीग्रेटेड टाउनशिप और आधुनिक विकास परियोजनाओं ने वर्षों से उत्तर भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ओमेक्स हजरतगंज उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में आधुनिक व्यापार, लाइफस्टाइल और प्रीमियम अनुभवों का नया केंद्र बनता जा रहा है। यहां आने वाले ग्राहकों को सुरक्षित, व्यवस्थित और उच्च स्तरीय वातावरण मिलता है, जो किसी भी ब्रांड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है।
ओमैक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड श्री अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि ओमैक्स हजरतगंज को केवल एक कमर्शियल स्पेस के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जहां बड़े ब्रांड्स और ग्राहकों दोनों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि लखनऊ तेजी से प्रीमियम कारोबार का केंद्र बन रहा है और ओमैक्स हजरतगंज इस बदलाव का मजबूत हिस्सा है।श्वेतराग ज्वेलरी शोरूम की ओर से श्री राजेश टंडन जी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ओमैक्स हजरतगंज की मेंटिनेंस एजेंसी मैक्स सेवा एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के सभी अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top