• Home
  • State News
  • मथुरा गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र के कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Image

मथुरा गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र के कार्यक्रम में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लखनऊ वार्ता – न्यूज

उपमुख्यमंत्री, श्री केशव प्रसाद मौर्य जी मथुरा/ लखनऊ दिनांक 13.05.2026, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री *श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज अपने मथुरा भ्रमण के दौरान गौ विज्ञान अनुसंधान केन्द्र परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ पहुँचने पर माननीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अत्यंत स्नेहपूर्ण और उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

संतों का आशीर्वाद और प्रदेश कल्याण की कामना
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री जी ने मंच पर उपस्थित पूज्य संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने गौ सेवा और अनुसंधान के महत्व पर बल देते हुए संतों के मार्गदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मंच पर निम्नलिखित गणमान्य महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही:
पूज्य डॉ. कैलाश आनंद गिरि जी, पूज्य विजय कौशल महाराज जी, श्री राज कुमार मटाले जी, अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख (RSS) श्री सतीश अभाना जी, श्री मुकेश शर्मा जी, श्री हरिशंकर जी दीनदयाल कामधेनु गौमाता समिति श्री अजय गुप्ता जी
श्री महेन्द्र जी, मा. क्षेत्र प्रचारक जी एवं संघ के अन्य गणमान्य अधिकारीगण एवं
मंच के सामने भी कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं: क्षेत्रीय अध्यक्ष जी, ब्रज क्षेत्र, जिला एवं महानगर अध्यक्ष जी श्री एस.पी. सिंह बघेल जी, केंद्रीय मंत्री मा. मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी, माननीय सांसद एवं माननीय विधायकगण*
उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं के जोश की प्रशंसा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और सरकार की लोक- कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top