• Home
  • State News
  • सक्रियता को ही सफलता की कुंजी: महेश चन्द्र
Image

सक्रियता को ही सफलता की कुंजी: महेश चन्द्र

लखनऊ वार्ता – न्यूज

जौनपुर। भाजपा के  प्रशिक्षण अभियान   के लिए जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व सांसद डॉ0 के पी सिंह उपस्थित रहे।  मुख्य अतिथि  ने अपने उद्बोधन में संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी स्तर पर सक्रियता को ही सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं, और उनके समर्पण व मेहनत से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है। आने वाले समय में जनसंपर्क, सेवा कार्यों और संगठन विस्तार पर विशेष जोर देने का आह्वान किया गया।खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चल कर संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण अंग है ।राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।एम एल सी बृजेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, तो इसका श्रेय किसी बड़े नेता को नहीं, बल्कि आप जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं को जाता है आप ही वह सेतु हैं जो सरकार की योजनाओं और संगठन के विचारों को अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाते हैं। अशोक चैरसिया   मनोरमा मौर्य श्रीमती कमला सिंह कपिल मुनि उमर वैश्य अजय सिंह संदीप तिवारी पंकज मिश्रा अमित श्रीवास्तव नीरज मौर्य पुष्पा निषाद राज पटेल अजय सरोज विनय सिंह देवी प्रसाद सिंह राज केशर पाल विकास शर्मा संतोष मिश्र  धर्मेंद्र मिश्र अंशु कुशवाहा मेनिका सिंह शशि मौर्य   एवं अन्य मण्डल अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top