• Home
  • State News
  • आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी बाबा साहेब की प्रतिमा: ग्राम चुहिया में हुआ अनावरण
Image

आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी बाबा साहेब की प्रतिमा: ग्राम चुहिया में हुआ अनावरण

Nayer Azam/देवरिया। घाटी देवरिया के ग्राम चुहिया, खुटहा स्थित अम्बेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण रामाशंकर राजभर सांसद सलेमपुर ने समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संघर्षों और संविधान निर्माण के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया है। उनकी यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा का केंद्र बनेगी।

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समाज में भाईचारे और बाबा साहेब के बताए हुए ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top