लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए गए गलत बयान के विरोध में प्रदर्शन के दौरान नोएडा पुलिस के बर्बर रवैये के चलते जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष दीपक चोटीवाला घायल हो गए थे। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय उनका कुशलक्षेम जानने उनके आवास जनपद गौतमबुद्धनगर जा रहे थे जिस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष को अपने ही कार्यकर्ता से मिलने से रोकना बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने और जनसरोकार के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। राय ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस कार्यचाही की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन को सत्ता के दबाव में आकर कार्य नहीं करना चाहिए, बल्कि निष्पक्ष और कानूनसम्मत तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। राय ने कहा कि कांग्रेस इस घटना की घोर निंदा करती है और चेतावनी देती है कि यदि इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

कार्यकर्ता से मिलने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस नें रोका
Releated Posts
कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा
Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…
कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|
LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…
डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?
Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…
एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें
Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…















