• Home
  • Breaking News
  • दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ…
Image

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ…

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में कला और सिनेमा के महाकुंभ ‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘ का आगाज़ बुधवार 15 अप्रैल को सुबह धूमधाम से हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और फेस्टिवल के संस्थापक व आयोजक आयूब खान ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात, भारतीय सिनेमा की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले जी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फेस्टिवल के पहले दिन ज्यूरी द्वारा चयनित कुल 12 फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग की गई, जो देर रात तक चली। प्रदर्शित प्रमुख फिल्मों में जसवंत सिंह झज्ज द्वारा निर्मित और अमरदीप सिंह गिल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पाणी द वॉटर’, श्रीमती आशा सकलानी द्वारा निर्मित व देबू रावत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘निखान्या जोग’, ओमकार राउत द्वारा निर्मित और जतिंदर सैराज निर्देशित ‘मिशन परफॉरमेंस’, आतिश कुमार राउत की फिल्म ‘आरव’ (निर्देशिका सुश्री सबिता), तथा चरणपाल सिंह की ‘लॉर्ड्स सिग्नल’ शामिल रहीं। इस अवसर पर फिल्म जगत के नामचीन कलाकार, निर्माता, निर्देशक और तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे, जिन्होंने दर्शकों के साथ सिनेमाई बारीकियों पर चर्चा की। आयोजन के संस्थापक आयूब खान ने बताया कि यह फेस्टिवल विश्व सिनेमा और स्थानीय प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करने का एक निरंतर प्रयास है। उन्होंने बताया कि अब यह फेस्टिवल प्रति वर्ष आयोजित किया जायेगा।

Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top