• Home
  • Breaking News
  • प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यक्त किया गहरा शोक
Image

प्रख्यात गायिका आशा भोसले के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यक्त किया गहरा शोक

लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ: 12 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रख्यात गायिका एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
उप मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले का निधन अत्यंत दुःखद है तथा यह संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपनी अनुपम सुर-साधना, बहुमुखी प्रतिभा और अद्वितीय गायन शैली से उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। श्री मौर्य ने कहा कि उनके द्वारा गाए गए गीत सदैव जनमानस के हृदय में जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top