• Home
  • State News
  • डबल इंजन सरकार में बीमा क्षेत्र को मिल रही नई गतिकृ -श्री केशव प्रसाद मौर्य
Image

डबल इंजन सरकार में बीमा क्षेत्र को मिल रही नई गतिकृ -श्री केशव प्रसाद मौर्य

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ: 12 अप्रैल, 2026 आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्राण्ड मरक्यूर में आयोजित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के विकास अधिकारियों के संगठन नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स ऑफ इंडिया (छथ्प्थ्ॅप्) की उत्तर मध्य क्षेत्रीय द्विवर्षीय आमसभा/वार्षिक सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर आज उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में  मौजूद रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है, जो आमजन को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विकास अधिकारियों को संस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता से एलआईसी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः संवेदनशील है और उनके हितों की रक्षा हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बीमा क्षेत्र में डिजिटल तकनीक के विस्तार, पारदर्शिता एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे सम्मेलन संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव श्री विवेक सिंह ने उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं विकास अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय सचिव श्री संजय शाही ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि मंडलीय अध्यक्ष श्री अनिल द्विवेदी, मंडलीय महासचिव श्री मुकुल उपमन्यु एवं इलाहाबाद के विकास अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका विशेष सम्मान किया। सम्मेलन में उत्तर मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) की 225 शाखाओं से 600 से अधिक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, इलाहाबाद, फैजाबाद, कानपुर, देहरादून, हल्द्वानी, बरेली, मेरठ एवं लखनऊ सहित 12 डिवीजनों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाया
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य श्री विजय शिवहरे, विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा, डॉ. जी.एस. धर्मेश,एवं श्री प्रशांत पोनिया, श्री राजकुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं एलआईसी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे
इस महत्वपूर्ण आमसभा में देशभर से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें ऑल इंडिया प्रेसिडेंट श्री विनय बाबू, ऑल इंडिया सेक्रेटरी जनरल श्री विवेक सिंह, भूतपूर्व प्रेसिडेंट श्री मिहिर लोखंडवाला (मुंबई), रेजिडेंट सेक्रेटरी श्री करण बुटोला (दिल्ली), ट्रेजरर श्री राजीव कृष्ण त्रिपाठी (वाराणसी), वेस्टर्न ज़ोन के जोनल प्रेसिडेंट श्री पी.एस. राणा (राजकोट), जोनल सेक्रेटरी श्री मिलिंद मिश्रा (नासिक), सेंट्रल ज़ोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अभय सिंह परिहार (सतना), क्षेत्रीय सचिव श्री अजय विज़रा (भोपाल), उत्तर मध्य क्षेत्र के जोनल प्रेसिडेंट श्री मनीष रस्तोगी (कानपुर) एवं जोनल सेक्रेटरी श्री संजय साहू (गोरखपुर) सहित अनेक  पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top