• Home
  • State News
  • गोरखपुर जंक्शन पर रेलवे का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ट्रेनों में मिलीं गैर-स्वीकृत ब्रांड की सैकड़ों बोतलें, लावारिस हालत में जब्त।
Image

गोरखपुर जंक्शन पर रेलवे का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ट्रेनों में मिलीं गैर-स्वीकृत ब्रांड की सैकड़ों बोतलें, लावारिस हालत में जब्त।

लखनऊ वार्ता – न्यूज /गोरखपुर, 10 अप्रैल, 2026ः रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़ के साथ ही यात्रियों को स्वच्छ खाद्य सामग्री एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन सतत प्रयत्नशील है। इसी क्रम में, महाप्रबंधक पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर के दिशा-निर्देश पर आनधिकृत पानी की बोतलों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 10 अप्रैल, 2026 को गोरखपुर जं. स्टेशन पर स्टेशन निदेशक/गोरखपुर जं0 श्री रतन दीप गुप्ता की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में कुल 444 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त की गईं। ये बोतलें गैर-स्वीकृत ब्रांड की थी, जो ट्रेन संख्या 15707 एवं 15273 में लावारिस अवस्था में पाई गईं। जब्त की गई पानी की बोतलों को अग्रिम कार्रवाई हेतु लास्ट प्रापर्टी आफिस (एल.पी.ओ.) भेज दिया गया है।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top