• Home
  • State News
  • कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन की दी चेतावनी
Image

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन की दी चेतावनी

लखनऊ वार्ता – न्यूज

लखनऊ। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, लो0नि0वि0, हजरतगंज लखनऊ में श्री सुशील त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष उ0प्र0 कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आवाहन एवं उनके संयोजन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की एक अहम बैठक देर रात तक चली। जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों प्रतिभाग किया।

बैठक को प्रमुख रूप से श्री सुशील कुमार त्रिपाठी कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, शशि कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष, उ0प्र0 स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, गिरीश चन्द्र मिश्र महामंत्री रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0, हरि शरण मिश्र अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य कर्मचारी एसोसिएशन, इं0 एन0डी0 द्विवेदी का0 अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0, कमल अग्रवाल प्रान्तीय अध्यक्ष उ0प्र0 प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, इं0 एच0एन0 मिश्र अध्यक्ष, उ0प्र0 डि0इं0 महासंघ, राम लखन सिंह प्रदेश अध्यक्ष मिनिस्ट्रीरियल एसोसियेशन लोक निर्माण विभाग उ0प्र0, ब्रह्म कुमार श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष राजस्व निरीक्षक संघ, जय प्रकाश सिंह पी0डब्लू0डी0,अशोक कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण निगम संघर्ष मोर्चा, राजीव भटनागर राष्ट्रीय सचिव ई0पी0एस0 संघर्ष समिति, उमाकान्त सिंह मुख्य समन्वयक, राजशेखर नागर प्रान्तीय महासचिव ई0पी0एस0.राष्ट्रीय संघर्ष समिति, सतीश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष जवाहर भवन-इन्दिराभवन कर्मचारी महासंघ, के0एस0 तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई0पी0एस0, सुशील कुमार बच्चा, जितेन्द्र कुमार तिवारी अध्यक्ष भण्डारण निगम, सुरेश सिंह यादव प्रदेश महामंत्री उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी महासंघ, विश्व देव दूबे पूर्व अध्यक्ष चकबन्दी बस्ती, ब्रजेश योगी लेखपाल सेल्फ केयर टीम उ0प्र0 संयोजक, ओंमकार नाथ तिवारी सहसंयोजक संयुक्त पेन्शनर्स कल्याण समिति उ0प्र0, विनीत कुमार शर्मा सचिवालय पेन्शनर्स एसोसिएशन उ0प्र0 सचिवालय, अवधेश कुमार त्रिपाठी पेंशनर्स एसोसिएशन उ0प्र0 सचिवालय, सी0के0 द्विवेदी (प्रवक्ता) उ0प्र0 राजस्व संग्रह अमीन संघ उ0प्र0, जे0पी0 पाण्डेय प्रान्तीय महामंत्री उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, प्रशान्त त्रिपाठी प्रान्तीय महामंत्री जल लेखा सहायक संघ सि0/वि0 उ0प्र0, संजय सिंह कार्य0 अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 (एस0पी0 तिवारी गुट), मनीष कुमार शुक्ल, महामंत्री मिनिस्ट्रीरियल एसो0 कार्यालय प्रमुख अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 ने सम्बोधित किया। बैठक प्रारम्भ होने के पूर्व उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री एन0डी0 द्विवेदी को अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए फूलमाला, पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र से अभिनन्दन करते हुए उनका हार्दिक स्वागत किया।

सभी वक्ताओं के विचार सुनने के बाद सर्वसम्मत से इस बात पर मत स्थिर किया गया कि विगत 09 वर्षो से शासन द्वारा कर्मचारी संगठनों की घोर उपेक्षा की जा रही है। लम्बे अरसे से चली आ रही महत्वपूर्ण मांगे यथा पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन में हीलाहवाली, रूके हुए मंहगाई भत्ते व अन्य भत्तों की बहाली, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर भर्ती, समस्त विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती तथा वर्तमान समय में मानव सम्पदा व कर्मयोगी योजना के नाम पर कर्मचारियों को अनावश्यक मानसिक रूप से उत्पीड़ित करने जैसे तुगलकी आदेशों के विरोध में एक स्वर से आक्रोश व्यक्त किया गया। तथा यह तय किया गया कि सरकार को इस आशय की नोटिस जारी की जाय कि तत्काल कर्मचारियों का शोषण बन्द करते हुए उपरोक्त समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र करे। अन्यथा पूरे प्रदेश का कर्मचारी शिक्षक, पेंशनर्स घोर आन्दोलन करने के लिए विवश होंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर एक बैनर तले सामूहिक रूप से कर्मचारी समाज की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण होने तक चरणबद्ध प्रभावी आन्दोलन करेंगे। वर्तमान में शीर्ष पद पर बैठे अधिकारियों के तानाशाही रवैये के लिए आन्दोलन अवश्यम्भावी हो गया है। अगली बैठक 17 को अपरान्ह 3.00 बजे होगी।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top