• Home
  • State News
  • लखनऊ में रामांश सिंह के जन्मदिन का उल्लास: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और प्रशासनिक अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएँ
Image

लखनऊ में रामांश सिंह के जन्मदिन का उल्लास: कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और प्रशासनिक अधिकारियों ने दीं शुभकामनाएँ

लखनऊ वार्ता – न्यूज

लखनऊ। आज लखनऊ में रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ नेता राम बहादुर सिंह के पुत्र रामांश का जन्मदिन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ लखनऊ स्थित प्लासियो मॉल के इशारा रेस्टोरेंट में मनाया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता तथा समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने रामांश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल बेहद खुशनुमा और उल्लासपूर्ण रहा, जहां संगीत, केक कटिंग और आपसी मेल-मिलाप का विशेष आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी अपने पुत्र अमित निषाद एवं पुत्रवधु आरती निषाद के साथ शामिल हुए। उन्होंने रामांश को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों में पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह, देवव्रत वर्मा, सौरभ सिंह, आकाश सिंह, आंचल गुप्ता, सुरेश वर्मा सहित कई आई.ए. एस.अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और परिवार के साथ इस खुशी के अवसर को साझा किया। पूरे आयोजन को भव्य रूप से सजाया गया था और मेहमानों के स्वागत-सत्कार की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे यह समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top