• Home
  • Breaking News
  • इक्सिगो ट्रेन्स और कन्फर्मटिकट ने स्विगी के साथ की साझेदारी
Image

इक्सिगो ट्रेन्स और कन्फर्मटिकट ने स्विगी के साथ की साझेदारी

लखनऊ वार्ता – न्यूज/लखनऊ। भारत के अग्रणी एआई-आधारित ट्रेन टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स इक्सिगो ट्रेन्स और कन्फर्मटिकट ने ‘फूड ऑन ट्रेन’ सर्विस को बढ़ावा देने के लिए देश के अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनिएंस प्लेटफॉर्म स्विगी के साथ साझेदारी की है। स्विगी के रेस्टोरेन्ट नेटवर्क को इक्सिगो और कन्फर्मटिकट ऐप्स के साथ इंटीग्रेट कर, यह साझेदारी सफ़र पर निकले यात्रियां की ‘फूड’ संबंधी ज़रूरतों को पूरा करेगी, वे रेल यात्रा के दौरान भी स्विगी की उन्हीं भरोसेमंद सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जैसे वे अपने घर में बैठे फूड ऑर्डर करते हैं। इस साझेदारी पर बात करते हुए श्रीपद वैद्य, सीओओ, इक्सिगो ट्रेन्स एंड कन्फर्मटिकट ने कहा, ‘‘हम हमेशा से रेल यात्रा के हर पहलु को आसान बनाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। स्विगी के साथ साझेदारी के द्वारा हम रेल यात्रा के बारे में अपनी समझ और स्विगी के मजबूत रेस्टोरेन्ट नेटवर्क को संयोजित कर ‘फूड ऑन ट्रेन’ का विकल्प लेकर आए हैं। यह साझेदारी हमें ज़्यादा विकल्पों, विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता के साथ यात्रियों की सीट तक समय पर एवं हाइजीनिक फूड डिलीवर करने में सक्षम बनाती है।’’

इस अवसर पर दीपक मालू, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, फूड स्ट्रैटेजी, कस्टमर एक्सपीरिएंस एंड न्यू इनीशिएटिव्स, स्विगी ने कहा, ‘‘भारतीय रेलवे के साथ रोज़ाना 18 मिलियन से अधिक यात्री लम्बी दूरी की आरक्षित यात्रा करते हैं, लेकिन भूख प्लेटफॉर्म पर रूकती नहीं है। इक्सिगो ट्रेन्स एवं कन्फर्मटिकट के साथ हमारी पार्टनरशिप 160 से अधिक स्टेशनों को कवर करते हुए स्विगी के भरोसेमंद रेस्टोरेंट नेटवर्क को सीधे रेल यात्रियों के साथ जोड़ती है। इसके ज़रिए लाखों यात्री रेल यात्रा के दौरान भी उसी गुणवत्ता की आसान फूड डिलीवरी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिसकी उम्मीद वे अपने घर में करते हैं।’’ इस साझेदारी के ज़रिए यात्री लोकप्रिय नेशनल ब्रांड्स से लेकर जाने-माने स्थानीय व्यंजनों तक अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकेंगे और यात्रा के दौरान अपने पसंदीदा या रास्ते में पड़ने वाले शहरों के खास क्षेत्रीय व्यंजनों का लुत्फ़ उठा सकेंगे। यह सर्विस रेल यात्रियों के सफ़र को अधिक आसान बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है, ताकि वे अपनी सीट या बर्थ पर बैठे-बैठे अपने पसंदीदा व्यंजनों की डिलीवरी का लाभ उठा सकें। इस साझेदारी के साथ, रेल यात्री चुनिंदा मैन्यु देख सकते हैं, भारत के 160 से ज़्यादा रेलवे स्टेशनों पर 40,000 से अधिक भरोसेमंद रेस्टोरेंट पार्टनर्स से ताज़ा और हाइ जीनिक फूड ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही, वे अपने ऑर्डर को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं और सीधे अपनी ट्रेन की सीट पर डिलीवरी पा सकते हैं। यात्री ट्रेन आने से 4 दिन पहले से लेकर 30 मिनट पहले तक भी खाना बुक कर सकते हैं। इसके अलावा स्विगी ट्रेन से किए जाने वाले सभी फूड ऑर्डर्स के लिए अश्योर्ड डिलीवरी या फुल रिफ़ंड’ की सुविधा भी देता है। उपभोक्ता अपने इक्सिगो या कन्फर्मटिकट ऐप को अपडेट करके ‘फूड ऑन ट्रेन’ पर उपलब्ध स्विगी रेस्टोरेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं। ऑर्डर करने के लिए, उन्हें इक्सिगो ट्रेन्स या कन्फर्मटिकट ऐप के होम पेज पर ‘फूड ऑन ट्रेन’ का विकल्प चुनना होगा, अपना पीएनआर नंबर एंटर करना होगा और डिलीवरी स्टेशन चुनना होगा। इसके बाद वे स्विगी रेस्टोरेन्ट पार्टनर्स की व्यापक रेंज को ब्राउज़ कर सकेंगे तथा पेमेंट करने के बाद अपने ऑर्डर को लाइव ट्रैक कर सकेंगे।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top