• Home
  • State News
  • युवक की चाकू गोद कर हत्या 
Image

युवक की चाकू गोद कर हत्या 

मुरली प्रजापति आजमगढ़ 04 अप्रैल जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक सिकठी इस्लामपुरा में एक युवक की उसके ही साथी द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे हुई।मृतक की पहचान 21 वर्षीय हस्सान अहमद के रूप में हुई, जो एक बुनकर था और सात भाइयों में से पांचवें नंबर पर था। घटना के संबंध में बताया गया है कि हस्सान अपने साथी इरफान के साथ घर के सामने बैठकर बात कर रहा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई।इरफान ने कथित तौर पर चाकू निकालकर हस्सान पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हस्सान की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की। घायल हस्सान को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।हालांकि, रास्ते में ही हस्सान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के पिता नौशाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top