• Home
  • Entertainment
  • रवि किशन और अनंत जोशी ‘‘मामला लीगल है’’ का जबरदस्त धमाल लेकर पहुँचे लखनऊ
Image

रवि किशन और अनंत जोशी ‘‘मामला लीगल है’’ का जबरदस्त धमाल लेकर पहुँचे लखनऊ

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ,: रवि किशन और अनंत जोशी मामला लीगल है सीज़न 2 को प्रमोट करने के लिए लखनऊ पहुँचे। यहाँ पर उन्होंने शो के ड्रामा, हाजिर-जवाबी, और मस्ती की बेहतरीन डोज़ के साथ स्थानीय मीडिया से बात की।
‘मामला लीगल है’ में अपनी मजेदार बातों का जादू बिखेरने वाले अनंत जोशी ने कहा, “हम सभी सेट पर बहुत मजे करते हैं, साथ में अच्छा समय बिताते हैं, एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और एक-दूसरे को वैसे ही स्वीकार करते हैं, जैसे हम हैं। ‘मामला लीगल है’ शो की खूबसूरती यही है और यही जोश स्क्रीन पर दिखती है और इसलिए ही ‘मामला लीगल है’ को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है।”
रवि किशन के मुताबिक दर्शकों को ‘मामला लीगल है’ जरूर देखना चाहिए, उन्होंने कहा, “यह शो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। ये घटनाएं वास्तव में हुई हैं। इसलिए यह शो पूरी दुनिया के दर्शकों के जीवन से जुड़ा हुआ है। यह शो आपके हृदय को छू लेगा और आपको ऐसा महसूस होगा कि ये किरदार आपके परिवार के ही सदस्य हैं। यह एक ऐसा शो है जो आप पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।”
डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की उथल-पुथल दिखाने वाले ‘मामला लीगल है’ में बेहतरीन ह्यूमर, अजीब किरदारों और चौंकाने वाले मामलों का शानदार मिश्रण पेश किया गया है। सीज़न 2 और ज्यादा हँसी, बेतुकी घटनाओं तथा और ज्यादा मनोरंजक ट्विस्ट्स के साथ और भी अधिक दिलचस्प हो गया है। इसमें जीवन से जुड़ी कहानियाँ देसी अंदाज में पेश की गई हैं, जो पूरे देश के दर्शकों का दिल जीत लेती हैं।
‘मामला लीगल है सीज़न 2’ की स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है। इसे दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। इसकी शानदार कहानी, बेहतरीन परफॉर्मेंस और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की अफरा-तफरी को दर्शक बहुत अच्छा रिव्यू दे रहे हैं। इसकी बुद्धिमान तथा जीवन से जुड़ी कहानी को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों ने ही बहुत पसंद किया है तथा यह शो फैंस का और अधिक पसंदीदा बन गया है।

Releated Posts

पटना और अहमदाबाद के बाद लखनऊ में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

LV-News लखनऊ,,इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल ‘बंटवारा 1947’ का निर्माण आमिर…

फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, मिर्जापुर फिल्म से होगी शुरुआत

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने समर्पित म्यूज़िक लेबल ‘एक्सेल म्यूज़िक’ की लॉन्चिंग की घोषणा की, जो प्रोडक्शन हाउस…

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

LV-Newsबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव…

लखनऊ में दिखेगा ‘बंटवारा 1947’ का क्रेज, सनी देओल और टीम करेंगे खास प्रमोशन

Rita Kumari मुम्बई, _इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में शामिल बंटवारा 1947 का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top