• Home
  • Health
  • स्मार्ट डिजिटल क्लिनिक की दूसरी शाखा शुरू
Image

स्मार्ट डिजिटल क्लिनिक की दूसरी शाखा शुरू

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। संगम नगरी में किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए नैनी क्षेत्र में स्मार्ट डिजिटल क्लिनिक की दूसरी शाखा का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इस क्लिनिक में मरीज अब मात्र 10 रुपये प्रति मिनट की दर से विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।

क्लिनिक के संस्थापक डॉ. वरुण त्रिपाठी ने बताया कि उद्घाटन संयुक्त आयुक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) अजय चौरसिया ने फीता काटकर किया। इस मौके पर आचार्य सौरभ कृष्ण शास्त्री और अभिषेक मिश्र भी मौजूद रहे। उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में इलाज की सुविधा को आसान बनाने में कारगर साबित होंगी। इससे लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज मिल सकेगा बताया गया कि यह क्लिनिक एक स्टार्टअप के रूप में संचालित हो रहा है, जिसे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर का सहयोग प्राप्त है। 

इससे पहले इसकी पहली शाखा कौड़िहार ब्लॉक में शुरू की गई थी, जहां लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। नैनी में नई शाखा खुलने से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समय पर और सस्ती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में आने वाली समस्याएं भी कम होंगी। वीडियो कॉल के माध्यम से डॉक्टर से परामर्श, विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, सुबह 7 बजे से रात 11, बजे तक सेवा रहेगी। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी, एक्स-रे, ईसीजी और पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी क्लिनिक में उपलब्ध कराई जाएगी।

Releated Posts

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है नींबू, जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे

Rita Kumariनींबू एक ऐसा फल है, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ…

वेजिटेल सेफ कलर बना केमिकल-मुक्त हेयर केयर के लिए लोगों की पहली पसंद

LV-News लखनऊ, 2 जुलाई 2026, ऐसा हेयर कलर ढूंढना जो सुरक्षित भी हो और अच्छे नतीजे भी दे,…

कोल्ड कॉफी भी हो सकती है हेल्दी: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लखनऊ वार्ता -न्यूज़ कोल्ड कॉफी का स्वाद हर किसी को भाता है और गर्मी में इसे पीने का…

आजमगढ़: जिला महिला अस्पताल में ‘कन्या जन्मोत्सव’ की धूम

दिनेश कुमार प्रजापति आजमगढ़ 28 मार्च (आर एन एस)मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top