• Home
  • State News
  • नए सत्र के पहले दिन बच्चों का भव्य स्वागत, विधायक ने किया उत्साहवर्धन बांटा गया रिजल्ट
Image

नए सत्र के पहले दिन बच्चों का भव्य स्वागत, विधायक ने किया उत्साहवर्धन बांटा गया रिजल्ट

नवीन प्रजापति /आजमगढ़ 01 अप्रैल इंग्लिश मीडियम मॉडर्न स्कूल बरदह में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
प्रधानाध्यापक मनोज राय ने बताया कि विद्यालय में पहले दिन सभी बच्चों का स्वागत किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बेचई सरोज उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा बच्चों को रिजल्ट कार्ड भी वितरित किए गए। उन्होंने छात्रों से अनुशासन और नियमित अध्ययन पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विधायक बेचई सरोज द्वारा बच्चों के रिजल्ट कार्ड भी वितरित किया गया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top