• Home
  • Breaking News
  • शिवराज सिंह चौहान जी के आवास पर केशव प्रसाद मौर्य जी ने की शिष्टाचार भेंट।
Image

शिवराज सिंह चौहान जी के आवास पर केशव प्रसाद मौर्य जी ने की शिष्टाचार भेंट।

लखनऊ वार्ता – न्यूज /आज नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि श्री शिवराज सिंह चौहान, माo केंद्रीय मंत्री जी के साथ यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें हमारे मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के उपरांत शिवराज सिंह चौहान जी के साथ ग्राम्य विकास से जुड़े समस्त उच्च अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की प्रगति, तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन, तथा विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास को नई गति देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top