• Home
  • Entertainment
  • “MI vs GT मैच में सारा अर्जुन को देखने उमड़ी भीड़: पिता ने भीड़ को हटाकर सारा को सुरक्षित बाहर निकाला।”
Image

“MI vs GT मैच में सारा अर्जुन को देखने उमड़ी भीड़: पिता ने भीड़ को हटाकर सारा को सुरक्षित बाहर निकाला।”

लखनऊ वार्ता – न्यूज

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बीच एक्ट्रेस सारा अर्जुन रविवार को आईपीएल मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंची।यहां मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के बाद सारा को स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त फैंस की भीड़ ने घेर लिया।इस दौरान उनके पिता और एक्टर राज अर्जुन को अपनी बेटी को सुरक्षित निकालने के लिए बॉडीगार्ड की तरह स्थिति संभालनी पड़ी।सारा अर्जुन रविवार को अपने पिता राज अर्जुन और मां सान्या अर्जुन के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर टीम को चीयर किया। पूरे मैच में वह एक्साइटेड दिखीं, लेकिन बाहर निकलते समय अफरा-तफरी मच गई।फैंस ने उन्हें देखते ही सेल्फी के लिए भीड़ लगा दी। भीड़ सारा के काफी करीब आ गई, जिससे स्थिति असहज हो गई। ऐसे में राज अर्जुन ने तुरंत बेटी को प्रोटेक्ट किया और उन्हें भीड़ से निकालकर कार तक पहुंचाया। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हैं, जिनमें राज अर्जुन बेटी को सुरक्षित निकालते दिख रहे हैं।एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा ने 6 साल से कम उम्र में एक्टिंग शुरू की। उन्होंने ‘एक थी डायन’, ‘जय हो’ और ‘जज्बा’ में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। हाल ही में उन्होंने आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू किया।

Releated Posts

इंतज़ार हुआ खत्म! ‘महावतार परशुराम’ का मेजर्स ने दमदार पोस्टर किया रिलीज़

मुम्बई, ‘महावतार नरसिम्हा’ के बाद, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया था और कलीम प्रोडक्शन ने बनाया था,…

चिरैया बना 1 सबसे अधिक देखे जाने वाला OTT शो; जियोहॉटस्टार बनाए नए रिकॉर्ड

LV-Newsमुंबई,: चिरैया का जियोहॉटस्टार शानदार प्रदर्शन जारी है, जहाँ इसने दर्शकों की संख्या और एंगेजमेंट के नए रिकॉर्ड…

रवि किशन और अनंत जोशी ‘‘मामला लीगल है’’ का जबरदस्त धमाल लेकर पहुँचे लखनऊ

लखनऊ वार्ता – न्यूज /लखनऊ,: रवि किशन और अनंत जोशी मामला लीगल है सीज़न 2 को प्रमोट करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top