• Home
  • State News
  • मनरेगा (वीबी- जीरामजी) से गांवों में बन रहे अन्नपूर्णा भवन
Image

मनरेगा (वीबी- जीरामजी) से गांवों में बन रहे अन्नपूर्णा भवन

लखनऊ वार्ता – न्यूज

लखनऊ: 30 मार्च, 2026 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में मनरेगा से गांवों में अन्नपूर्णा भवन बनाये जा रहे हैं। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत खाद्यान भण्डारण संरचनाओं का निर्माण, जिनका उपयोग उचित दर की दुकानों के लिए भी किया जा सकता है, ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत सरकारी जमीन पर खाद्यान भण्डारण संरचना (अन्नपूर्णा भवन) का निर्माण कार्य निरंतर जारी है। इसमें एक हॉल, एक प्रतीक्षालय के साथ साथ जनसेवा केंद्र संचालन की व्यवस्था की जा रही है।
 प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा ( विकसित भारत – जी राम जी ) योजना के अंतर्गत राशन मॉडल शॉप (अन्नपूर्णा भवन) का निर्माण कार्य जारी है। प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 4,811 से ज्यादा कार्य प्रारंभ कराये जा चुके हैं, जबकि से 900 से ज्यादा अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार भी हो चुके हैं। उचित दर विक्रेताओं की दुकानें कहीं कहीं संकरी गलियों में होने के कारण खाद्यान वाहन और आम जनमानस को दुकान तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। ग्राम सभाओं में अब अन्नपूर्णा भवन के विकसित होने से खाद्यान वाहन और आम जनमानस की पहुंच आसान होगी। उचित दर दुकानों की व्यवहार्यता बढ़ाने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top