• Home
  • Sports
  • चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत
Image

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव

प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज हसन टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। केपी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 19.2 ओवर में 159 रन (मयंक दुबे 39, शशांक उपाध्याय 33, अंशुमान पांडेय 30, आदर्श मिश्रा 3/19, नितिन यादव 2/19, प्रियांशु यादव 2/34, रोहित राजपाल 2/35) बनाए। जवाब में जय सेल्स वॉरियर्स की टीम 18.3 ओवर में 113 रन (रोहित राजपाल 49, सिद्धार्थ मिश्रा 18, अभिनव तिवारी 3/21, दीपक यादव 2/13, आदित्य यादव 2/25) पर सिमट गई। अभिनव तिवारी कोचौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब के सचिव एवं अधिवक्ता सत्यव्रत सहाय ने मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।दूसरे मैच में डीएसए क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन (अनस अहमद 58, गुलशन 35 नाबाद, वर्तुल शुक्ला 34, शशांक मल्होत्रा 19, अखिल कुमार कश्यप 2/24, मयंक मिश्रा 2/29, दिव्यांश यादव 1/15) बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्लब ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन (हर्षित तिवारी 62, शिवांश यादव 48 नाबाद, अखिल कुमार कश्यप 32, आर्यमन ओझा 2/17, ओसामा बिन वसीम, शशांक मेहरोत्रा व मानस भारती एक-एक विकेट) बना लिए। अखिल कुमार कश्यप को पूर्व क्रिकेटर मोहम्म्द आसिफ ने मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया।

Releated Posts

झुनझुनवाला कालेज में कबड्डी व वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

LV-Newsअयोध्या। झुनझुनवाला पी. जी. कालेज द्वारा इण्टर कालेज स्तर तक के महिला/पुरूष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन…

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

कक्षा 1 से ‘खेल शिक्षा’ हो अनिवार्य: अमर पाल मौर्य की बड़ी मांग

विजय कुमार यादव प्रयागराज। राज्य सभा सांसद अमर पाल मौर्य ने सभापति के समक्ष कक्षा एक से खेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top