• Home
  • Health
  • आजमगढ़: जिला महिला अस्पताल में ‘कन्या जन्मोत्सव’ की धूम
Image

आजमगढ़: जिला महिला अस्पताल में ‘कन्या जन्मोत्सव’ की धूम

दिनेश कुमार प्रजापति

आजमगढ़ 28 मार्च (आर एन एस)मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज जिला महिला चिकित्सालय, आजमगढ़ में महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन द्वारा बताया गया कि महिलाओं को सुरक्षा, समानता और गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए कई कानूनी अधिकार प्राप्त है, जैसे- घरेलू हिंसा से सुरक्षा, समान वेतन, सम्पत्ति का अधिकार, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी और मुफ्त कानूनी सहायता। सचिव द्वारा बताया गया कि समान कार्य के लिए महिलाओं को पुरूषों के बराबर वेतन पाने का कानूनी अधिकार है। इसी क्रम में हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत बेटियों को पिता के सम्पत्ति में बेटों के बराबर अधिकार प्राप्त है। महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा से संचालित योजनाओं जैसे निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, मध्यस्थता द्वारा वादों को आपसी सहमति से निपटाने आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई और महिलाओं को पी0सी0पी0एन0डी0टी0 एक्ट के बारे में जागरूक किया गया। इस एक्ट का उद्देश्य भ्रूण लिंग जॉच पर रोक लगाने, कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने तथा समाज में घटते लिंगानुपात के प्रति आमजन मानस को जागरूक करना है। उपस्थित महिलाओं को यह भी बताया गया कि वे कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध आवाज उठायें। सचिव द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाआंे योजनान्तर्गत कन्या जन्मोत्सव में केक कटवाकर उपस्थित 10 नवजात बच्चियों को बेबी किट मिठाई व माला वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि महिलाओं सर्वप्रथम आर्थिक रूप से मजबूत होना की बहुत जरूरत है, इससे वह आत्मनिर्भर हो सकती है। जिला प्राबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह द्वारा बेटी बचाओं- बेटी पढ़ाओं योजना पर प्रकाश डाला गया तथा कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी बताया गया। शिविर में केक काटकर तथा महिलाओं को बेबी किट व मिठाई देकर कन्या जन्मोत्सव भी मनाया गया। उन्होने कहा कि बेटियां की शिक्षा का हमें पूरा ध्यान रखना चाहिए, सरकार इन्हें बढ़ाने तथा पढ़ाने के लिए सदैव तत्पर है, जिसके संदर्भ में शासन की महत्वपूर्ण योजना कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पम्पलेट वितरित करने के साथ ही साथ सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस मौके पर महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय कुमार सिंह, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के सदस्यगण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वन स्टॉफ सेन्टर की महिलायें, स्टॉफ नर्स इत्यादि उपस्थित रहे।

Releated Posts

वेजिटेल सेफ कलर बना केमिकल-मुक्त हेयर केयर के लिए लोगों की पहली पसंद

LV-News लखनऊ, 2 जुलाई 2026, ऐसा हेयर कलर ढूंढना जो सुरक्षित भी हो और अच्छे नतीजे भी दे,…

स्मार्ट डिजिटल क्लिनिक की दूसरी शाखा शुरू

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। संगम नगरी में किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए…

कोल्ड कॉफी भी हो सकती है हेल्दी: वजन घटाने के लिए अपनाएं ये तरीके

लखनऊ वार्ता -न्यूज़ कोल्ड कॉफी का स्वाद हर किसी को भाता है और गर्मी में इसे पीने का…

दोपहर में झपकी लेने से आप दिन भर रहेंगे ऊर्जावान, जानिए कैसे

पूजा विमलदोपहर की झपकी हर किसी के लिए जरूरी है, जिससे आप अपनी ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top