• Home
  • State News
  • राम भक्तों का सैलाब उमड़ा जय श्री राम के नारों से गूंजा नगर
Image

राम भक्तों का सैलाब उमड़ा जय श्री राम के नारों से गूंजा नगर

लखनऊ वार्ता – न्यूज /सुलतानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कोइरीपुर में आज रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू संगठनों की अगुवाई में निकाली गई यह शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू हुई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु और बजरंग सेवा के कार्यकर्ता शामिल हुए जिससे पूरा नगर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया।
शोभा यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरी शोभा यात्रा में भजनों के साथ जयकारा लगाते हुए शामिल हुए,इस शोभा यात्रा में हाथी घोड़े आदि शामिल रहें। जुलूस में जय श्री राम का नाम जपते भक्तगण थिरकते हुए नजर आये। जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। सैकड़ो की संख्या में उमड़े जन सैलाब से जय श्री राम का उद्धोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। यह शोभा यात्रा शोभायात्रा वृन्दावनेश्वर हनुमान मंदिर से आचार्य रामटहल जी के साथ भगवान रामजी की बालगोपाल रूपी मूर्ति को रथ पर विराजमान कर हाथी घोडे के साथ कोइरीपुर चौक होते हुए माँ जालपा मंदिर, शनि मंदिर सिहौली, रामजानकी मंदिर छोटा शिवाला , हनुमान मंदिर दूबे वाली हनुमाननगर होते हुए पुनः वृन्दावनेश्वर हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। भ्रमण करती रही यात्रा में सबसे आगे हाथी जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। इस भव्य शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन भी सक्रिय रहा।इस रामनवमी के भव्य शोभा यात्रा में सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए चांदा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गणमान्य नागरिक व क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, चांदा थाना प्रभारी मुव तनवीर खाँ, कोतवाल अमित कुमार मिश्रा, कोइरीपुर चौकी इंचार्ज सुशील कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मुस्तैब रहें।
यात्रा में चेयरमैन प्रतिनिधि क़ासिम राइन, पूर्व चेयरमैन सुधीर साहूजी, सभासद प्रतिनिधि कुलदीप अग्रहरी, सुनील बरनवाल, अनुभव बरनवाल,जगन्नाथ अग्रहरि , सौरभ साहू, राजेश मिश्र,सभासद रामशिरोमनि आदि लोग शामिल हुए। पुलिस प्रशासन की देखरेख में ही पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top