• Home
  • State News
  • ईद के अवसर पर कस्बा सुमेरगंज में एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Image

ईद के अवसर पर कस्बा सुमेरगंज में एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाराबंकी के सुमेरगंज बाजार रामसनेहीघाट क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर तीन कैबिनेट मंत्रियों का आगमन हुआ। मंत्रीगण सौहार्द और खुशियों के प्रतीक पावन पर्व ईद के अवसर पर कस्बा सुमेरगंज में एक पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रफ्तार मीडिया के यूपी हेड वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीकी की 10 माह की पुत्री शिज़ा नाज़ के आशीर्वाद समारोह में देर रात्रि प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने शाहिद सिद्दीकी के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए उनकी बेटी शिजा नाज़ को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं बुधवार की सुबह एमएसएमई मंत्री राकेश सचान बाराबंकी सुमेरगंज पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। वहीं पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयबीर सिंह भी शाहिद सिद्दीकी की आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने भी ईद की बधाई देते हुए बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया मौके पर साहित्य के पिता अख्तर हुसैन भाई तारीक सिद्दीकी और डॉक्टर रमेश सिंह ने सभी अतिथियों का बुके एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार शाही सिद्दीकी ने बताया कि मंत्रियों ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समय निकालकर उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर जो स्नेह और सम्मान दिया वहां उनके लिए अत्यंत गर्व और खुशी की बात है । उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक बाराबंकी उप अधीक्षक बाराबंकी उप जिलाधिकारी रामसनेहीघाट क्षेत्राधिकार रामसनेहीघाट कोतवाल रामसनेहीघाट पुलिस मौजूद रही और कार्यक्रम शांतिपुर ढंग से संपन्न हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह जैसा माहौल बना रहा।मंत्रियों ने उपस्थित लोगों को ईद की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top