• Home
  • Breaking News
  • तेलीबाग बाजार में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने से व्यापारी आक्रोशित

तेलीबाग बाजार में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने से व्यापारी आक्रोशित

लखनऊ वार्ता – न्यूज

26 मार्च ,बृहस्पतिवार ,लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा तेलीबाग बाजार के सैकड़ो व्यापारियों को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा के अंतर्गत कार्रवाई किए जाने की नोटिस दिए जाने से आक्रोश व्याप्त हो गया
नोटिस के खिलाफ एकजुट होते हुए तेलीबाग मार्केट के व्यापारियों ने “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, तेलीबाग बाजार “के तत्वाधान में तेलीबाग बाजार में व्यापारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की जिसमें सैकड़ो की संख्या में व्यापारी शामिल हुए
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए
तेलीबाग के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सालों साल पुराने भवनों से मानचित्र की मांग किए जाने की नोटिस दिये जाने की जानकारी दी व्यापारियों ने बताया अनेक भवन 50 साल पहले के बने हुए हैं ,कुछ भवन 30- 40 साल पहले के बने हुए हैं, कुछ भवन 15 साल पहले के बने हुए हैं ऐसे में सालो साल पुराने भवनों से मानचित्र मांगने का कोई औचित्य नहीं है
व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता से कहा जिस समय यह भवन बन रहे थे उस समय लखनऊ विकास प्राधिकरण विभाग एवं विभाग के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया उसी समय विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन अब जब व्यापारियों ने इन भवनों में अपनी दुकान खरीद ली है और अपना व्यापार करके जीविकोपार्जन कर रहे हैं ऐसे में व्यापारियों को सीलिंग का नोटिस देना अन्यायपूर्ण है
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा जो बाजारे स्वाभाविक रूप से जनता की आवश्यकता अनुसार 90% से अधिक व्यवसायिक प्रयोग में आ रही है इन बाजारों को सरकार को स्वयं मार्केट स्ट्रीट घोषित करना चाहिए उन्होंने कहा इस संबंध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल तेलीबाग बाजार में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक हस्ताक्षर अभियान चला कर व्यापारियों की मांग का ज्ञापन तैयार कर ,क्षेत्रीय विधायक ,रक्षा मंत्री ,नगर विकास मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर उनसे तेलीबाग बाजार को मार्केट स्ट्रीट घोषित किए जाने की मांग करेंगे तथा व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा साथ ही साथ लखनऊ की अन्य बाजार जैसे कपूरथला, पत्रकारपुरम ,सीतापुर रोड इन बाजारों को भी मार्केट स्ट्रीट घोषित किया जाना चाहिए
तथा जिस प्रकार से अनेक कालोनियों को नियमित किया जाता है उसी प्रकार से तेलीबाग बाजार के 15 साल से अधिक बने हुए पुराने भवनों को भी नियमित किया जाना चाहिए तथा जोनल प्लान और मास्टर प्लान में भी बदलाव कर तेलीबाग मार्केट को मार्केट स्ट्रीट के रूप में शामिल किया जाना चाहिए
प्रदेश संजय गुप्ता ने कहा इस संबंध में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल आवश्यकता पड़ने पर सड़कों पर उतर कर भी संघर्ष करेगा
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा वैसे ही परंपरागत व्यापारी बहुत परेशान है ऐसे में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई का नोटिस दिए जाना व्यापारियों को परेशान करने जैसा है
बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की तेलीबाग इकाई के अध्यक्ष राजन मिश्रा , तेलीबाग महामंत्री राजू बाजपेई ,कोषाध्यक्ष राजेश चावला, आलोक गोयल, आंचल साहू ,अशोक गुप्ता ,संदीप यादव, गोकरन नाथ यादव ,सुनील कुमार, हिमांशु शुक्ला ,संत कुमार यादव, अंकुर मिश्रा ,लक्ष्मी नारायण यादव, सुभाष अग्रवाल ,शेर अली ,बजरंग लोधी ,रिंकू सिंह ,राजेश मिश्रा, विनय सूदन, सचिन मिश्रा,प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,वरिष्ठ व्यापारी नेता मनीष पांडे सहित तेलीबाग बाजार के सैकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top