• Home
  • State News
  • पेट्रोल-डीजल की अफवाह ने मचाया हड़कंप
Image

पेट्रोल-डीजल की अफवाह ने मचाया हड़कंप

लखनऊ वार्ता – न्यूजअयोध्या। शहर में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर “पेट्रोल नहीं, डीजल नहीं“ का नोटिस लगाए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग और वकील वहां जमा हो गए, जिससे मौके पर असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, नोटिस के बावजूद पेट्रोल पंप पर ईंधन की बिक्री जारी थी। भ्रमित लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की। इस घटना के बाद जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक-बाइंग से बचें। पेट्रोल पंप पर पहुंचे लोगो का कहना है। आने-जाने के लिए ईंधन उनकी दैनिक आवश्यकता है और ऐसी अफवाहें उनके लिए चिंता का विषय बन जाती हैं। प्रशासन ने शहरवासियों से संयम बरतने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करने का आग्रह किया है। सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में डीजल पेट्रोल की कमी होने की दोपहर को अचानक ऊठी अफवाहों से आम जनमानस में अफरा तफरी का महौल बना दिया।  अरकुना, बडागांव, महोली, बरईखुर्द के पेट्रोल पंप पर लंबी लंबी लाइन लग गयी । तिलहन और आगामी दिनों में  गेहूं की मड़ाई के तेल की कमी होने से चिंचित दूर दराज से गांव निवासी किसान टेक्टर के साथ डीजल खरीदने के लिए कैन लेकर खड़े दिखाई दिए। दो बाइक और कार मालिक भी इससे अलग नहीं रहे। लिमिट से अधिक डिमांड देख पम्प संचालक भी हैरान रहे।तेल को लेकर कोई आधिकारिक निर्देश न मिलने से पम्प पर आये लोगों को तेल देते रहे । महज दो घंटे के भीतर क्षेत्र के कुछ पम्प का टैंक खाली हो जाने से उक्त फैलाई गयी अफवाह को बल मिल जाने तथा तेल से वंचित किसानों एवं वाहन स्वामियों में हड़बड़ाहट देखी गई।सारँगापुर निवासी कमलेश सिंह बरई कला निवासी रबीश मिश्र अनिल कुमार आदि ने कहा कि लोग हड़बड़ा गये। जबकि पंप वाले कहते रहे की डीजल पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। इस सम्बन्ध में जिला आपूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तेल भंडारण मे कोई कमी नहीं है। प्रयाप्त मात्रा में तेल मौजूद होने के बाद भी अचानक हुई भीड़ से पेट्रोल पम्प पर क्षमता से अधिक तेल की मांग ने स्थित खराब की थी। सभी पम्पों पर तेल टैंकर भेजा जा है।कहीं कोई समस्या नहीं है।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top