• Home
  • Breaking News
  • रंग लायी ‘राम जी का पेड़ा’ की पहलः मिला बारह लाख इकतीस हजार रुपये का आर्डर
Image

रंग लायी ‘राम जी का पेड़ा’ की पहलः मिला बारह लाख इकतीस हजार रुपये का आर्डर

लखनऊ वार्ता – न्यूज पहल के मनीष मिश्रा ने लाभार्थी  महिलाओं में वितरित किया धनराशि

बस्ती । ‘राम जी का पेड़ा’ योजना की पहल को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और अब तक इसके लिए 12,31,000 (बारह लाख इकतीस हजार रुपये) के आर्डर प्राप्त हो चुके हैं। यह जानकारी देते हुये पहल के मनीष मिश्रा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि  प्राप्त आर्डर से होने वाले लाभ में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के हिस्से का प्रॉफिट नकद रूप में वितरित किया गया, क्योंकि अधिकांश महिलाओं के बैंक खाते अभी नहीं खुले हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले माह तक सभी संबंधित महिलाओं के बैंक खाते खुल जाने के पश्चात लाभ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुये मनीष मिश्रा ने बताया कि इस योजना से जुड़े 100 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में से प्रत्येक महिला को, अर्थात् 1000 महिलाओं को 1,000-1,000 हजारा की राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही, महिलाओं को पेड़ा निर्माण का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि वे उच्च गुणवत्ता का ‘राम जी का पेड़ा’ तैयार कर सकें और इसे प्रसाद के रूप में बेहतर मानकों के साथ     उपलब्ध कराया जा सके।उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलेगा। भविष्य में इस योजना का दायरा और विस्तारित करने की भी योजना है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इससे जुड़कर लाभान्वित हो सकें।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top