• Home
  • Breaking News
  • सावधान! इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने का चस्का पड़ा महंगा, महिला ने गंवाए लाखों रुपये।
Image

सावधान! इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने का चस्का पड़ा महंगा, महिला ने गंवाए लाखों रुपये।

  वीडियो वायरल करने की धमकी देखकर लाखों रुपए हड़पे।

L.V. NEWSगोरखपुर की एक महिला जो इंस्टाग्राम पर रील बनाकर फेमस होना चाहती थी, इसी बात का फायदा उठाकर एक युवक ने उससे चैटिंग शुरू की और फिर  फॉलोअर्स बढ़ाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। जब महिला को पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, विरोध करने पर अब युवक उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित दिव्य नगर मोहल्ले में रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला ने कैंट थाने में तहरीर देकर एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। महिला का कहना है कि वह इंस्टाग्राम पर 2 साल से रील बनाकर अपलोड करती है, इसी दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी जान पहचान बलिया निवासी धीरज से हुई, वह उसे फॉलो करने लगा, धीरे-धीरे चैटिंग शुरू हुई, उसने कहा कि आपके फॉलोवर्स बढ़ा दूंगा, इसके लिए आपको रुपए खर्च करने होंगे, मैं उसकी बातों में आ गई और धीरे-धीरे करके लाखों रुपए दे दिए इसके बाद भी जब कुछ नहीं हुआ, तो मुझे शक हुआ और मैं अपने पैसे मांगने लगी, बस इसी बात पर युवक नाराज हो गया और मेरा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा मैंने पुलिस में जाने की बात कही तो मुझे और मेरे पति को जान से मारने और पति को अश्लील वीडियो भेजने की बात कह कर और रुपए देने का दवाब बनाने लगा। थक हार का मैंने पति को सारी बात बताई और कैंट थाने में तहरीर दी है।इस बारे में कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। महिला के मोबाइल पर हुई चैटिंग से जानकारी हुई कि आरोपी युवक बलिया का रहने वाला है और मुंबई में रहकर पेंट पॉलिश का काम करता है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top