• Home
  • State News
  • मऊ: सहकारिता से समृद्धि का संकल्प; जिला सहकारी बैंक के अधिवेशन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा
Image

मऊ: सहकारिता से समृद्धि का संकल्प; जिला सहकारी बैंक के अधिवेशन में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री ए.के. शर्मा

दिनेश कुमार प्रजापति /लखनऊ: 25 मार्च, 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मऊ जनपद के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित जिला सहकारी बैंक के चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सहकारिता आंदोलन की महत्ता पर जोर देते हुए इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।
अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने आनंद (गुजरात) की बनास अमूल डेयरी का उदाहरण देते हुए कहा कि सहकारिता की ताकत से किस प्रकार एक क्षेत्र आर्थिक रूप से सशक्त बन सकता है।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आनंद के जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने सहकारिता की शक्ति को बहुत करीब से देखा है। यदि पारदर्शिता, विश्वास और सहयोग की भावना के साथ कार्य किया जाए तो सहकारिता कभी असफल नहीं हो सकती।

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि बनारस की तर्ज पर पूर्वांचल में भी बनास डेयरी स्थापित करने की दिशा में प्रयास जारी हैं और शीघ्र ही इस क्षेत्र में एक नई डेयरी स्थापित की जाएगी, जिससे किसानों और पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी।घोसी चीनी मिल का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि “घोसी चीनी मिल का कोई बाल बांका भी नहीं कर सकता।” उन्होंने बताया कि हाल ही में कैबिनेट बैठक में उन्होंने मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से इसके लिए फंड की मांग की थी, जिसके लिए उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया है।फंड मिलते ही चीनी मिल का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

मंत्री श्री शर्मा ने कुछ लोगों द्वारा विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिशों पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि “कुछ लोग शांत पानी में पत्थर मारकर लहर पैदा करने की राजनीति करते हैं।” उन्होंने जनता से अपील की कि ऐसी नकारात्मक राजनीति का समर्थन न करें और विकास की मुख्यधारा के साथ जुड़ें।उन्होंने यह भी बताया कि मऊ अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे कोई रोक नहीं सकता। टी-सीरीज द्वारा मऊ महादेव पर शूटिंग के लिए किया गया अनुरोध क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।मंत्री श्री शर्मा ने आश्वासन दिया कि मऊ की सहकारी समितियों के सभी ब्रांच को सुदृढ़ किया जाएगा और उनके विकास के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय लोग एकजुट होकर विचार-विमर्श करें तो बनारस की तर्ज पर मऊ में भी अमूल-बनास डेयरी की स्थापना जल्द संभव है।

कार्यक्रम में सहकारी बैंक के जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि सरकार के प्रयासों से प्रदेश के 50 जनपदों में संचालित सहकारी बैंकों में से 49 लाभ में हैं। मऊ का जिला सहकारी बैंक, जो पहले घाटे में था, अब सभी के सामूहिक प्रयास से लाभ में आ गया है और इस वित्तीय वर्ष में लगभग 50 लाख रुपये के लाभ की संभावना है। उन्होंने बताया कि जनपद में 75 हजार से अधिक सहकारिता सदस्य हैं और हर न्याय पंचायत स्तर पर समितियां सक्रिय हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय, पीसीएफ चेयरमैन श्री वाल्मीकि त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्री विजय राजभर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हौसला उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी, सहकारी समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top