• Home
  • State News
  • ग्राम चौकीदारों का वेतन ₹25,000 करने की मांग: लखनऊ में आयोजित सभा में गोपाल राय का बड़ा बयान
Image

ग्राम चौकीदारों का वेतन ₹25,000 करने की मांग: लखनऊ में आयोजित सभा में गोपाल राय का बड़ा बयान

LV-News/लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्राम चौकीदार सभा का आयोजन खुर्रम नगर चौराहा स्थित एस.के. पैलेस में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि जिस विभाग का गठन वर्ष 1861 में पुलिस व्यवस्था से पहले हुआ था, वह आज तक अपेक्षित रूप से आगे नहीं बढ़ सका। इसका मुख्य कारण यह बताया गया कि इस विभाग में अधिकतर कर्मचारी अनुसूचित वर्ग से संबंधित हैं। एक चौकीदार पूरे गांव की जिम्मेदारी निभाता है। कागजों में उसकी ड्यूटी मात्र 2 दिन दर्शाई जाती रही, जबकि वास्तविकता में उसे पूरे 30 दिन कार्य करना पड़ता है। किसी भी घटना के घटित होने पर चौकीदार को कोर्ट तक घसीटा जाता रहा। कई बार चौकीदार द्वारा दी गई सूचना को उच्च अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक कर दिया गया, जिससे उनकी जान तक खतरे में पड़ गई। थानों पर बेगारी कराना आम बात रही; यहां तक कि उनसे नाली और शौचालय तक साफ करवाए गए। वर्ष 2017 में सरकार द्वारा ₹10,500 वेतन देने का लिखित वादा किया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। वर्तमान में मात्र ₹2,500 मासिक वेतन दिया जा रहा है। हाल ही में कई विभागों का वेतन बढ़ाया गया, लेकिन चौकीदारों की अब तक कोई सुध नहीं ली गई।

इन्हीं मांगों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई थी। विश्व हिंदू रक्षा परिषद से आग्रह किया गया कि वे आगे भी इस मुद्दे में सहयोग दें और आवाज उठाएं। कार्यक्रम में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारी—मनीष राय, ओम शंकर गुप्ता, हिमांशु धवल, जितेंद्र नारायण, दीपक यादव एवं पंकज अग्रवाल तथा चौकीदार सेवा समिति के प्रमुख अध्यक्ष अनूप त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top