• Home
  • State News
  • महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने किया पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय का गहन निरीक्षण; पुस्तकालय कार्यों का लिया जायजा
Image

महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने किया पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय का गहन निरीक्षण; पुस्तकालय कार्यों का लिया जायजा

LV-News/गोरखपुर, 25 मार्च, 2026ः महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी
श्री मनोज कुमार, मुख्य इंजीनियर/पी एण्ड डी श्री आर.सी. श्रीवास्तव, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह,
सचिव/महाप्रबन्धक श्री आनन्द ऋषि श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ 25 मार्च, 2026 को पूर्वाेत्तर रेलवे

मुख्यालय स्थित राजभाषा विभाग के श्री लाल शुक्ला हिंदी पुस्तकालय एवं वाचनालय, केन्द्रीय गं्रथालय, आवासीय
कॉलोनियों के साथ ही ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में हो रहे नाले के निर्माण का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के आरम्भ में महाप्रबन्धक श्री बोरवणकर ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय में राजभाषा
अनुभाग में स्थापित श्री लाल शुक्ला हिंदी पुस्तकालय एवं वाचनालय, महिला कॉमन रूम, प्रसाधन आदि का निरीक्षण
किया तथा इसमें आवश्यक सुधार लाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इसके पश्चात महाप्रबन्धक ने कार्मिक विभाग
के केन्द्रीय गं्रथालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केन्द्रीय गं्रथालय में शीर्षक सूची, लेखक सूची,
अध्ययन कक्ष, पत्रिका एवं समाचार अध्ययन कक्ष तथा कार्यालय का निरीक्षण किया एवं पुस्तकालय में रखे विभिन्न प्रकार
की पुस्तकों का अवलोकन किया तथा उन्होंने पुस्तकों के समुचित रखरखाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इसे और बेहतर
और जन उपयोगी बनाये रखने हेतु सुझाव दिया।

महाप्रबन्धक श्री बोरवणकर ने कौवा बाग रेलवे कालोनी में बन रहे रेलवे पार्क का निरीक्षण किया एवं पार्क में
लाइट की व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा यहाँ रहने वाले रेल कर्मियों एवं परिवारजनों के बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने,
लैंडस्केपिंग कराने हेतु निर्देशित किया। तत्पश्चात महाप्रबन्धक ने ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय में ड्रेनेज हेतु
बन रहे कवर्ड नाले का निरीक्षण किया तथा इसे मानक के अनुरूप बनाने एवं मानसून को ध्यान में रखते हुये समय से पूरा
करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। महाप्रबन्धक ने स्वच्छता को ध्यान में रखते रेलवे चिकित्सालय में स्थित
खानपान स्टॉल में सुधार करने एवं एक नये कैंटीन का निर्माण करने हेतु दिशा-निर्देश दिया। इसके उपरान्त महाप्रबन्धक ने मेडिकल कॉलोनी का निरीक्षण किया एवं मानसून से पूर्व कॉलोनी के ड्रेनेज की
साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top