• Home
  • State News
  • अपने माता-पिता व बुजुर्गों का करें सम्मान : लाल चन्द्र सरोज
Image

अपने माता-पिता व बुजुर्गों का करें सम्मान : लाल चन्द्र सरोज

अखिलेश प्रताप सिंह सोहावल-अयोध्या।  थाना रौनाही परिसर में अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धजनों के हित में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौनाही  प्रभारी निरीक्षक लाल चन्द्र सरोज ने किया ।कार्यक्रम की शुरुआत दि आयुष्मान फाउंडेशन की ओर से थाना प्रभारी का बुके, स्मृति चिन्ह एवं पटका भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों का सम्मान करते हुए थाना प्रभारी ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में थाना प्रभारी लाल चन्द्र सरोज ने कहा कि सरकार द्वारा वृद्धजनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई कानून बनाए गए हैं। लेकिन अक्सर बुजुर्ग अपने ही बच्चों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते, जिससे वे स्वयं कष्ट सहते रहते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें तथा उनकी सेवा को अपना कर्तव्य समझें।उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो बुजुर्ग संबंधित संस्थाओं, स्वयं सेवकों या पुलिस प्रशासन से सहायता ले सकते हैं। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी को अपना संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया। जिससे कि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके। कार्यक्रम में दि आयुष्मान फाउंडेशन के संस्थापक पवन पटेल, उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, पुष्पेंद्र पांडेय, जलज मौर्या, गजेंद्र प्रताप सिंह, विकास वर्मा एवं धनंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top