• Home
  • Breaking News
  • महाकुंभ की सफलता का सम्मान: एसएसपी ने 1042 पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ से नवाजा
Image

महाकुंभ की सफलता का सम्मान: एसएसपी ने 1042 पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ से नवाजा

 मुरली प्रजापति /आजमगढ़ 24 मार्च महाकुम्भ 2025 के सफल समापन के उपरान्त मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा महाकुम्भ ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी थी।  उक्त क्रम में आज दिनांक 24.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 1042 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, तत्कालीन प्रशिक्षाधीन आईपीएस प्रशांत राज, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पाण्डेय, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा एवं क्षेत्राधिकारी एयरपोर्ट अजय विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र व महाकुम्भ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन सहित जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Releated Posts

मऊ:के 53 सरकारी अस्पतालों में केवल जिला अस्पताल में ही आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है।

दिनेश प्रजापति डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल मऊ मऊ। जिले की करीब 25 लाख आबादी को बेहतर…

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ पुलिस लाइंस में भव्य आयोजन, सीएम योगी करेंगे झांकी के दर्शन

LV-News लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व…

एसडीएम ने गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया:खामियां सुधारने के दिए निर्देश

LV-News मऊ के घोसी में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को मानिकपुर जमीन…

देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रभारी नैयर आजम (प्रभारी देवरिया) देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top