• Home
  • Breaking News
  • महिला सशक्तिकरण का शंखनाद: बरदह थाने से निकली भव्य बाइक रैली,
Image

महिला सशक्तिकरण का शंखनाद: बरदह थाने से निकली भव्य बाइक रैली,

नवीन प्रजापति आजमगढ़ 24 मार्च  बरदह थाना परिसर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडे एवं थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। रैली की शुरुआत बरदह थाना परिसर से हुई, जो क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान बाइक रैली में स्कूल की छात्राओं, महिला पुलिसकर्मियों एवं अन्य पुलिस स्टाफ की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पुलिस वाहनों के सायरन से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों में जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडे ने कहा कि, “महिला सशक्तिकरण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।” वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि, “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है। इस बाइक रैली के माध्यम से हमने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ें और खुद को सुरक्षित महसूस करें। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है।” कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इस पहल की सराहना की। यह बाइक रैली महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Releated Posts

मऊ :मधुबन में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dinesh prajapati–मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में शनिवार देर शाम…

बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने बैंक कर्मियों ने काले कपड़ों में किया कार्य

LV-News लखनऊ। बैंकों में 5 दिवसीय बैंकिंग लागू करने तथा पीएलआई योजना को बैंकों की द्विपक्षीय समझौता प्रणाली…

शनि जयंती के अवसर पर शनिदेव मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा

लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में ज्येष्ठ अमावस्या…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सच्चा बाबा आश्रम में किए दर्शन-पूजन

LV-NEWS प्रयागराज, 16 मई 2026 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने प्रयागराज दौरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top