• Home
  • State News
  • जीयनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोबाइल लूट करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार
Image

जीयनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोबाइल लूट करने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार

नवीन प्रजापति आजमगढ़ 24 मार्च  जनपद आजमगढ़ के थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई।

 उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.03.2026 को वादी अनूपचन्द पुत्र सेवक राम निवासी ग्राम हरखोरी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन लूट लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0132/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 श्यामजी यादव द्वारा की जा रही थी।

 घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 23.03.2026 को उ0नि0 श्यामजी यादव मय हमराह रजादेपुर चौराहे पर मौजूद थे, तभी मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में शामिल दोनों अभियुक्त मोटरसाइकिल से रजादेपुर की ओर आ रहे हैं तथा लूटा गया मोबाइल बेचने की फिराक में हैं।

 सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा आनन्द विहार कालोनी मार्ग पर सघन घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात एक मोटरसाइकिल (UP 50 CV 6601) पर सवार दो व्यक्तियों को आते देखा गया, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे, किन्तु पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया गया।

 गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top