• Home
  • State News
  • झांसी रोजगार मेले में 2719 युवाओं को मिला रोजगार, 84 कंपनियों ने दिए अवसर
Image

झांसी रोजगार मेले में 2719 युवाओं को मिला रोजगार, 84 कंपनियों ने दिए अवसर

गोविन्द प्रजापति /लखनऊ: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत जनपद झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित ‘वृहद रोजगार मेले’ में युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। इस रोजगार मेले में कुल 3728 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 2719 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा जॉब ऑफर प्रदान किए गए। मेले में 84 राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कंपनियों ने प्रतिभाग करते हुए लगभग 15,000 रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया संचालित की।
कार्यक्रम में महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं ‘जीरो पावर्टी’ श्रेणी के युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। चयनित अभ्यर्थियों में 580 महिलाएं शामिल रहीं, जिन्होंने मैन्युफैक्चरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सेवा क्षेत्र में अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त ‘जीरो पावर्टी’ वर्ग के 159 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा बनी, वहीं 27 दिव्यांगजन भी अपनी क्षमता के बल पर चयनित हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को उनके गृह जनपद के निकट ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र के युवा देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को व्यापक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। नियुक्ति प्राप्त करने वालों में पूर्वा खरे, हर्षिता खरे, रूपा मकरानी, अर्शी मकरानी, जेनिफा, दिव्या, अलीशा बानो, टीना, काजल, सचिन, मोहिनी, सुनीता, हरिशंकर, विशाखा, खुशबू, शैलजा एवं लव ओझा सहित अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे। डीडीयूजीकेवाई के मुख्य परिचालन अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि इस मेले में डिजिटल पंजीकरण हेतु क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था लागू की गई, जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा प्राप्त हुई और चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, संयुक्त निदेशक आशीष कुमार दुबे, प्रधानाचार्य सुजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top