• Home
  • State News
  • महिलाओं-बच्चियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:दोहरीघाट पुलिस ने मातेश्वरी धाम में चलाया जागरूकता अभियान

महिलाओं-बच्चियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:दोहरीघाट पुलिस ने मातेश्वरी धाम में चलाया जागरूकता अभियान

दिनेश कुमार प्रजापति मऊ। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत सोमवार को दोहरीघाट थाना पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मातेश्वरी धाम में महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया। इस अभियान के दौरान उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देशानुसार और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाना था। महिला कांस्टेबल राधा कुमारी ने उपस्थित लोगों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, एम्बुलेंस सेवा नंबर 108 व 102, और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया और उन्हें आवश्यक समाधान व सुझाव दिए गए। पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षा, आत्मविश्वास और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कांस्टेबल राधा कुमारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। इस अवसर पर थाना दोहरीघाट पुलिस टीम की दीपिका पटेल, दीपा सोनकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top