• Home
  • State News
  • जनता की समस्याओं पर हो त्वरित कार्रवाई, जिम्मेदारी तय करने के निर्देश — उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
Image

जनता की समस्याओं पर हो त्वरित कार्रवाई, जिम्मेदारी तय करने के निर्देश — उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालीदास मार्ग, लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि “हर व्यक्ति की हर समस्या का हर संभव समाधान सुनिश्चित किया जाएगा”। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा ऐसा समाधान हो कि पीड़ितों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री स्वयं फरियादियों के बीच पहुंचे और उनसे सीधा संवाद स्थापित करते हुए एक-एक समस्या को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। कई मामलों में उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे मौके पर ही कार्यवाही प्रारंभ हो सके।

उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, अवैध कब्जा, उत्पीड़न, दुर्घटनाएं, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, आवास आवंटन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां आवश्यक हो, वहां कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत के निस्तारण में स्पष्ट जवाबदेही तय की जाए और उसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जनसुनवाई के दौरान महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता दी गई। उनके प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों ने भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, सड़क एवं विद्युत समस्याओं सहित अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए, जिन पर उप मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक नागरिक को न्याय और सुविधा समय पर प्राप्त हो। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनता दर्शन कार्यक्रम के सफल आयोजन से आमजन में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ होने की भावना परिलक्षित हुई।

Releated Posts

हल्द्वानी में ओलमा-ए-किराम के साथ खास मीटिंग और नैनीताल में सीनियर वकील से अहम मुलाका़त …

नैयर आजम 15 जुलाई 2026 को मदरसा रियाजु़ उलूम अहले सुन्नत सुन्नी बड़ी जामा मस्जिद इंदिरा नगर हल्द्वानी…

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान…

डाबर ग्लुकोज ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज इंडिया’ कैंपेन

LV-News लखनऊ। डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top