• Home
  • State News
  • आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही
Image

आजमगढ़ में रेप और मर्डर के आरोपी को उम्रकैद:2020 में की थी वारदात, 12 गवाहों ने दी गवाही

बलराम सिंह/आजमगढ़ कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को आजीवन कारावास तथा एक लाख बीस हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। जबकि पर्याप्त सबूत के अभाव में दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश फॉस्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक अमर सिंह ने शुक्रवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीया पीड़िता 15 अगस्त 2020 की रात अपने घर से गायब हो गई। दूसरे दिन गांव के बाहर पोखरे में पीड़िता की लाश बरामद की गई। मृतका के पिता ने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीशपुर निवासी शुभम गोंड तथा पीड़िता के गांव के संदीप व बिंदू गोंड के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शुभम गोंड ने संदीप और बिंदु के सहयोग से पीड़िता का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर पीड़िता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश उसी पोखरे में फेंक दी। इस मामले में जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया।

12 गवाहों ने दी मामले में गवाही इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विपिन कुमार गिरि ने कुल 12 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी शुभम गोंड को कठोर आजीवन कारावास तथा एक लाख बीस हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि पर्याप्त सबूत के अभाव में आरोपी संदीप गोंड और बिंदु गोंड को दोषमुक्त कर दिया।

Releated Posts

मधुबन के हिमांशु वर्मा BARC में वैज्ञानिक अधिकारी चयनित:टैगोर पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित, साझा किए अनुभव

दिनेश प्रजापति मधुबन नगर पंचायत के वार्ड-13 निवासी हिमांशु वर्मा का चयन मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र…

समाधान दिवस में 76 शिकायतें पहुंचीं:मधुबन में छह का मौके पर निस्तारण,

दिनेश प्रजापति मधुबन तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रवींद्र कुमार और एसडीएम दीपक सिंह की…

संपूर्ण समाधान दिवस में 149 शिकायतें मिली:डीएम आनंद वर्द्धन ने 7 का मौके पर किया निस्तारण

जनपद मऊ की घोसी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद…

सिटी ने लगाया झाड़ू मथुरा.वृंदावन में भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण को निकले

गोविन्द प्रजापति मथुरा। मसानी स्थित राधा ऑर्किड में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top