• Home
  • State News
  • लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात जहर खाने से एक ही परिवार के मां बेटे की मौत
Image

लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात जहर खाने से एक ही परिवार के मां बेटे की मौत

गोविन्द प्रजापति/राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पर पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर मिले सुसाइड नोट पर लिखा कि हम लोग सुसाइड कर रहे हैं इसमें कोई भी दोषी नहीं है।Lucknow: एक परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती बंथरा के नींव निवासी रूप नारायण (55) उनकी पत्नी तारावती (52) बेटा संदीप (30) व छोटा बेटा कुलदीप (25) सभी चाय समोसा का होटल एवं पान की दुकान रखकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। बृहस्पतिवार रात को रूपनारायण और उनका बेटा संदीप होटल से घर आए। वहीं, पर छोटा बेटा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे रूप नारायण उल्टी कर रहे थे और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। पिता की आवाज सुनकर कुलदीप की नींद खुल गई। कुलदीप ने देखा मौके पर मां तारावती और भाई संदीप की मौत हो गई है। पिता रूपनारायण की हालत अधिक खराब होने से प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर रूपनारायण का इलाज चल रहा है। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि तीन लोगों ने आत्महत्या क्योंकि इसकी जांच की जा रही है।

Releated Posts

मधुबन के हिमांशु वर्मा BARC में वैज्ञानिक अधिकारी चयनित:टैगोर पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित, साझा किए अनुभव

दिनेश प्रजापति मधुबन नगर पंचायत के वार्ड-13 निवासी हिमांशु वर्मा का चयन मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र…

समाधान दिवस में 76 शिकायतें पहुंचीं:मधुबन में छह का मौके पर निस्तारण,

दिनेश प्रजापति मधुबन तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रवींद्र कुमार और एसडीएम दीपक सिंह की…

संपूर्ण समाधान दिवस में 149 शिकायतें मिली:डीएम आनंद वर्द्धन ने 7 का मौके पर किया निस्तारण

जनपद मऊ की घोसी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद…

सिटी ने लगाया झाड़ू मथुरा.वृंदावन में भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण को निकले

गोविन्द प्रजापति मथुरा। मसानी स्थित राधा ऑर्किड में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top