• Home
  • Breaking News
  • लखनऊ में 245 एकड़ जमीन पर बनेगा नया व‍िधान भवन, :CM योगी
Image

लखनऊ में 245 एकड़ जमीन पर बनेगा नया व‍िधान भवन, :CM योगी

Agency/वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट रखा, इसमें नए विधान भवन के लिए 100 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया था। उस समय भले ही विधान भवन की जगह को लेकर अटकलें लगती रही लेकिन शासन ने बजट घोषित होने से छह दिन पहले चार फरवरी को ही लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को जगह खोजकर डिजाइन प्रस्तुत करने का आदेश दिया। सहारा समूह को लीज पर दी गई 245 एकड़ जमीन पर ही नया विधान भवन आकार लेना तय हो गया है अब कंसल्टेंट नए भवन का आकार खींचने में जुटे हैं।

विधान भवन सिर्फ विधानसभा और विधान परिषद तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि महत्वाकांक्षी योजना में पूरी सरकार एक ही जगह पर होगी। मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री और सचिवों से लेकर मुख्य सचिव तक एक ही परिसर में रखने पर मंथन चल रहा है। एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया, अभी कंसल्टेंट डिजाइन तैयार कर रहे हैं। इसमें स्कूल रोड ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर का भी सहयोग लिया जाएगा।

13 मार्च को ही एलडीए के साथ एमओयू हो चुका है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया, नए विधान भवन का डिजाइन तैयार किया जा रहा है, इसके बाद मुख्यमंत्री के समक्ष प्रजेंटेशन होगा। उनकी मुहर लगने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।अक्टूबर में रद हुई थी लीज नगर निगम व एलडीए ने 1994-95 में 245 एकड़ जमीन का 30 साल के लिए सहारा समूह को पट्टे पर दिया था, जिसकी अवधि समाप्त हो गई थी। सहारा समूह ने लीज के नियमों का पालन नहीं किया और 130 एकड़ में आवासीय कालोनी और 40 एकड़ में ग्रीन बेल्ट बनाने के वादे के अनुसार काम नहीं किया।

नगर निगम की कई नोटिस जारी करने के बावजूद, सहारा ने लीज का नवीनीकरण नहीं कराया और किराया भी जमा नहीं किया था। एलडीए ने नवंबर 2025 में शासन के निर्देश पर सहारा शहर की जमीन का सर्वे करके शासन को प्रस्ताव भेजा था। असल में, विधानभवन बनाने के लिए सरकार को 200 एकड़ जमीन की तलाश थी, जबकि सहारा शहर में 245 एकड़ जमीन है। लोकेशन के हिसाब से भी यह जमीन अच्छी है। ऐसे में सरकार यहां पर विधान भवन बनाएगी।


Releated Posts

कानपुर-लखनऊ 06 लेन एक्सप्रेसवे, पर गाडी आज से भरेगें फराटा

Nayer azam आज लखनऊ में यशस्वी मा० रक्षा मंत्री, भारत सरकार एवं लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से जनप्रिय मा०…

कक्षा 8 पाठ से 12 वी पास तक के युवक युवतियो के लिए वर्धमान कंपनी में रोजगार पाने का अवसर|

LV-Nnewsक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कौशल विकास मिशन बस्ती के द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय…

डिजिटल ढोल, ज़मीनी सन्नाटा: आंकड़ों की पुलिस या जनता की सुरक्षा?

Sanjay singhसरकार उपलब्धियों का ऐसा चमकदार पुलिंदा पेश कर रही है कि मानो उत्तर प्रदेश में अपराध अब…

एक्सप्रेसवे की चमक, गड्ढों की हकीकत: विकास के पोस्टर और धरातल की दरारें

Sanjay Singhसरकारी दस्तावेज़ पढ़िए तो लगता है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि दुनिया का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top