• Home
  • State News
  • बलिया पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षुओं की परीक्षा:एसपी ओमवीर सिंह
Image

बलिया पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षुओं की परीक्षा:एसपी ओमवीर सिंह

दिनेश कुमार प्रजापति /बलिया पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में चल रही आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षियों की इनडोर परीक्षा का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में कुल 343 पुलिस आरक्षी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन प्रशिक्षु आरक्षियों की इनडोर परीक्षा 17 मार्च 2026 से शुरू होकर 25 मार्च 2026 तक चलेगी। यह परीक्षा प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को एसपी ओमवीर सिंह ने परीक्षा स्थल का दौरा किया। उस दिन चतुर्थ समूह के तहत भारतीय संविधान, मानवाधिकार तथा बाल संरक्षण एवं लैंगिक संवेदनशीलता, पुलिस आचरण, व्यवहार एवं संवाद कौशल विषयों की परीक्षा चल रही थी। उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास, आरटीसी प्रभारी अमरजीत यादव और अन्य कक्ष निरीक्षकगण उपस्थित रहे।

Releated Posts

मधुबन के हिमांशु वर्मा BARC में वैज्ञानिक अधिकारी चयनित:टैगोर पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित, साझा किए अनुभव

दिनेश प्रजापति मधुबन नगर पंचायत के वार्ड-13 निवासी हिमांशु वर्मा का चयन मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र…

समाधान दिवस में 76 शिकायतें पहुंचीं:मधुबन में छह का मौके पर निस्तारण,

दिनेश प्रजापति मधुबन तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रवींद्र कुमार और एसडीएम दीपक सिंह की…

संपूर्ण समाधान दिवस में 149 शिकायतें मिली:डीएम आनंद वर्द्धन ने 7 का मौके पर किया निस्तारण

जनपद मऊ की घोसी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद…

सिटी ने लगाया झाड़ू मथुरा.वृंदावन में भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण को निकले

गोविन्द प्रजापति मथुरा। मसानी स्थित राधा ऑर्किड में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top