• Home
  • State News
  • बलिया में ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ होने के अवसर पर कार्यक्रम:आईसीडीएस
Image

बलिया में ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ होने के अवसर पर कार्यक्रम:आईसीडीएस

दिनेश कुमार प्रजापति /उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण’ होने के अवसर पर शुक्रवार को बलिया के गंगा बहुउद्देशीय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आईसीडीएस विभाग सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। आईसीडीएस विभाग ने अपनी विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। विभाग के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को ड्राई राशन योजना के तहत गेहूं, दलिया, दाल और फोर्टिफाइड तेल वितरित किया जा रहा है।पोषण ट्रैकर ऐप और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 11,866 बच्चों को 3 करोड़ 72 लाख 27 हजार रुपये की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। ड्राई राशन वितरण में चेहरा प्रमाणीकरण (FRS) प्रणाली के प्रति जागरूकता के लिए नाटक और सामुदायिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

जनपद में 269 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों को बाला वॉल पेंटिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका, एलईडी टीवी, आरओ मशीन और ईसीसीई सामग्री से सुसज्जित किया गया है। इसके अतिरिक्त, 92 आंगनबाड़ी केंद्रों को लर्निंग लैब के रूप में विकसित कर 18 इंडिकेटर्स पर संतृप्त किया गया है, जबकि 3471 केंद्रों पर स्मार्टफोन और जीएमडी टूल्स उपलब्ध कराए गए हैं। मानव संसाधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका पद पर चयनित किया गया, 78 सहायिकाओं को पदोन्नत कर कार्यकत्री बनाया गया तथा 288 नई कार्यकत्रियों का चयन किया गया। वर्तमान में 1365 सहायिकाओं और 13 कार्यकत्रियों के पदों पर चयन प्रक्रिया जारी है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के तहत भी लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई। कन्या विवाह सहायता योजना के 3 और मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के 8 लाभार्थियों सहित कुल 11 लोगों को 51,803 रुपये की धनराशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस बलिया ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में पंजीयन, नवीनीकरण और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सभी विकास खंडों के बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Releated Posts

बनारस की तर्ज पर मऊ में शुरू हुई तमसा आरती, 150 फीट शिव प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

Dinesh prajapati मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित महादेव घाट अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी…

जेंडर सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। Institute of Women and Gender Studies द्वारा कुलपति Prof. Saini के कुशल नेतृत्व में “K(NO)W BIAS: A…

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

LV-News लखनऊ। जनपद बलिया में तैनात खण्ड विकास अधिकारी श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध गंभीर आरोपों के…

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित

LV-News प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top