• Home
  • State News
  • प्रतिभा को पहचान सपनों को उड़ान ‘ में बिखरी कालबेलिया और लावणी की नृत्य
Image

प्रतिभा को पहचान सपनों को उड़ान ‘ में बिखरी कालबेलिया और लावणी की नृत्य

लखनऊ, 20 मार्च 2026। घुँघरू नृत्य संगम डांस अकादमी के तत्वावधान में आज शाम ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ‘ प्रतिभा को पहचान सपनों को उड़ान ‘ में कालबेलिया और लावणी नृत्य की मनोरम छटा बिखरी। प्रतिभा को पहचान सपनों को उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ घुंघरू डांस एकेडमी के कलाकारों आराध्या, ऋषिता, अविका, अनाया और तनीषी ने मनीषा यादव के नृत्य निर्देशन में काल्यो कूद पड्यो मेला में पर आकर्षक राजस्थान का प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्य और अप्सरा आली पर महाराष्ट्र का लावणी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


भक्ति संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपान में घुंघरू नृत्य संगम की ओर से जय कन्हैया लाल की पर मनीषा यादव, मलखान सिंह, लवली घिल्डियाल, मौसमी, वर्षा, सौम्या, मालसी, आद्या और शनाया ने अपने सारगर्भित लोक नृत्य के जरिए श्री कृष्ण जन्मलीला को प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को श्री कृष्ण की भक्ति के सागर में आकंठ डुबोया।

Releated Posts

मधुबन के हिमांशु वर्मा BARC में वैज्ञानिक अधिकारी चयनित:टैगोर पब्लिक स्कूल ने किया सम्मानित, साझा किए अनुभव

दिनेश प्रजापति मधुबन नगर पंचायत के वार्ड-13 निवासी हिमांशु वर्मा का चयन मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र…

समाधान दिवस में 76 शिकायतें पहुंचीं:मधुबन में छह का मौके पर निस्तारण,

दिनेश प्रजापति मधुबन तहसील सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रवींद्र कुमार और एसडीएम दीपक सिंह की…

संपूर्ण समाधान दिवस में 149 शिकायतें मिली:डीएम आनंद वर्द्धन ने 7 का मौके पर किया निस्तारण

जनपद मऊ की घोसी तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आनंद…

सिटी ने लगाया झाड़ू मथुरा.वृंदावन में भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण को निकले

गोविन्द प्रजापति मथुरा। मसानी स्थित राधा ऑर्किड में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top