• Home
  • State News
  • जल जीवन मिशन के तहत 3.93 करोड़ से बनी टंकी से ग्रामीणों को मिला पेयजल
Image

जल जीवन मिशन के तहत 3.93 करोड़ से बनी टंकी से ग्रामीणों को मिला पेयजल

Akhilender Pratap Singh

अयोध्या।  जिले के मसौधा विकासखंड के ग्राम पंचायत साखूपारा व सथरी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी से अब ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मिलना शुरू हो गया है। इस अवसर पर गांव में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के टिप्स भी दिए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में 3 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इस योजना के तहत अब तक 656 ग्रामीण परिवारों को घर-घर पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है, जिससे उन्हें स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकने की समस्या से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार यादव एवं गुड़िया शर्मा ने फीता काटकर जल अर्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ग्रामीणों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार यादव ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि जल ही जीवन है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कई बार लोग नल खुला छोड़ देते हैं जिससे पानी बेकार बहता रहता है, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जल निगम विभाग की ओर से ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार यादव एवं गुड़िया शर्मा सहितऔर अभियंता दुर्गेश कुमार एवं पंप ऑपरेटर गीत राम यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।  इस अवसर परप्रोजेक्ट मैनेजरगगन शर्मा प्रोजेक्ट मैनेजर उपेंद्र सिंह, सहायक अभियंता सिद्धार्थ पांडे, अवर अभियंता दुर्गेश कुमार एवं साइट इंजीनियर नीरज कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top