• Home
  • Sports
  • क्रिकेट धमाका: अगले दौर में पहुंचीं गंगा इलेवन और इलाइट इलेवन की टीमें
Image

क्रिकेट धमाका: अगले दौर में पहुंचीं गंगा इलेवन और इलाइट इलेवन की टीमें

संजय कुमार सिंह

प्रयागराज। गंगा इलेवन ने बैहराना वारियर्स को और इलाइट इलेवन ने धुरंधर इलेवन को प्रीतम नगर रात्रिकालीन टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में हराकर अगले राऊंड में प्रवेश किया। सदाबहार क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता प्रीतम नगर गोकुल आवास स्थित पीला पार्क में आयोजित की गई है।पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए गंगा इलेवन ने 5 विकेट खोकर  52 रन (अभिषेक 15, जीशान 10, रेहान 10, बैभव 2 और आदर्श 1 विकेट) बनाये। जवाब में उतरी इलाइट इलेवन ने 6 विकेट खोकर 44 रन (सिज्जू 26 रन, सुभम रावत 6 रन, अभिषेक 2 और फहीम 1 विकेट) ही बना सकी। अभिषेक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार के लिए चुना गया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंधर इलेवन ने आठ विकेट खोकर केवल 29 रन (अलोक 7, विश्वनाथ 6, विनय 3 विकेट, अविरल 1 विकेट) बनाये। जवाब में उतरी इलाइट इलेवन ने मात्रा एक विकेट खोकर (विनय 16 रन, मिंशू 12 रन) आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। विनय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रयागराज सचिन द्विवेदी ने दिया। अभय श्रीवास्तव और अतुल सिंह ने मैच में अंपायरिंग, सत्यम शुक्ला ने स्कोरिंग एवं पियूष श्रीवास्तव ने कमेंट्री की। थर्ड अम्पायर की भूमिका दीपक सिंह ‘मोंटू’ ने निभाई।

Releated Posts

झुनझुनवाला कालेज में कबड्डी व वालीवाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

LV-Newsअयोध्या। झुनझुनवाला पी. जी. कालेज द्वारा इण्टर कालेज स्तर तक के महिला/पुरूष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन…

इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को मिली जीत

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस…

वैभव सूर्यवंशी का ‘सूर्या’ अवतार: 15 गेंदों में अर्धशतक ठोक ढहाया चेन्नई का किला!”

लखनऊ वार्ता – न्यूज IPL के 19वें सीजन में एमएस धोनी के बिना उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने…

चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब को मिली जीत

विजय कुमार यादव प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top