• Home
  • State News
  • नामित पार्षदों का हुआ स्वागत अभिनंदन
Image

नामित पार्षदों का हुआ स्वागत अभिनंदन

विजय कुमार यादव/ प्रयागराज। बुधवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रयागराज नगर निगम के नव नियुक्त सभी दस नामित पार्षदों का स्वागत अभिनंदन किया गया। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अंग वस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर पार्षदों का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान नामित पार्षदों ने अपने अपने संगठनात्मक दायित्वों कार्यों के अनुभव को भी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बांटा।  इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि संगठन ने आपके कामों को जांचा परखा और आपको नामित पार्षद के रूप में सम्मान दिया। कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य धरोहर हैं। काम के बल पर हम कहीं भी पहुंच सकते हैं। अभी 15 मार्च को आयोजित हुए होली एवं बसंतोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं का अथाह परिश्रम रहा इसके लिए समस्त कार्यकर्ता आभार के पात्र हैं।जिन नामित पार्षदों का अभिनंदन हुआ उनमें स्वारिका भरद्वाज शिवगनगर कालोनी, श्याम चंद्र हेला राजापुर, दुर्गेश नंदिनी काला डांडा हिम्मत गंज, राजेश कुशवाहा खुल्दाबाद, अखिलेश सिंह राजरूपपुर, बब्बन प्रजापति कृष्णा नगर कीडगंज, दिलीप केसरवानी  काजीपुर नैनी (प्रयागराज महानगर), प्रवीण भारतीय नेवादा हास्टिंग रोड, अरुण कुमार मिश्रा आवास विकास कालोनी झूंसी व लाल बहादुर साहू  टीएसएल नैनी से नवनियुक्त नामित पार्षद शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा ने किया। डॉ शैलेष पांडेय, प्रमोद मोदी, राजेश गोंड, विजय श्रीवास्तव, वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी, मनोज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, दीप द्विवेदी, सुजीत कुशवाहा, मोहित गुप्ता, अमन शर्मा, आनंद दुबे आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top