• Home
  • State News
  • ROजे और व्रत के बीच बढ़ता जा रहा गैस संकट, परेशान हैं लोग 
Image

ROजे और व्रत के बीच बढ़ता जा रहा गैस संकट, परेशान हैं लोग 

विजय कुमार यादव /प्रयागराज। ईद और नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार सिर पर हैं, लेकिन रसोई गैस की किल्लत ने लोगों की खुशियों पर पानी फेर दिया है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव का असर अब सीधे आम जनता की रसोई तक पहुंच रहा है। एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से शहर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। स्थिति यह है कि लोग गैस की गाड़ी आने से पहले ही भोर से लाइन में लग जा रहे हैं। रोजेदार जहां रोजे के बीच सिलेंडर के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं नवरात्रि का व्रत रखने वाले भी घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। कई लोग अपने साथ पानी और चाय लेकर इंतजार कर रहे हैं, ताकि लंबे समय तक लाइन में टिक सकें।त्योहारों के इस समय में गैस की कमी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि किल्लत के चलते कालाबाजारी भी बढ़ सकती है। हालांकि प्रशासन इन दावों से इनकार कर रहा है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।इसके बावजूद जमीनी हालात प्रशासनिक दावों से अलग नजर आ रहे हैं। गैस संकट के चलते लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है और त्योहार की तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो ईद और नवरात्रि की खुशियां फीकी पड़ सकती हैं।

Releated Posts

प्रहर्ष फाउंडेशन के अक्षरलोग युवा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

Ajay yadav लखनऊ। जन प्रहर्ष परिवार के काव्योत्सव मनाते हुए कवि अक्षर लोग शीर्ष सम्मान संयुक्त तत्वावधान में…

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मधुबन में जिला सहकारी बैंक के नवीन भवन का किया उद्घाटन

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी लखनऊ: 20 जुलाई, 2026 उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.…

वाजिदपुरा मेंअतिक्रमण हटवाया गया : कस्बावासियों की शिकायत पर ईओ ने की कार्रवाई, दोबारा अतिक्रमण पर चेतावनी

दिनेश प्रजापति मऊ प्रभारी जनपद -मऊ के कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा में नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क किनारे…

राहुल सिंह की संदिग्ध मृत्यु की सीबीआई से निष्पक्ष जाँच की मांग

LV-News लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद की टीम आज राष्ट्रीय सलाहकार एवं युवा वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top