• Home
  • State News
  • इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद का चेयरमैन विजिट कार्यक्रम आयोजित
Image

इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद का चेयरमैन विजिट कार्यक्रम आयोजित

विजय कुमार यादव

प्रयागराज। इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद द्वारा आज सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित चेयरमैन विजिट कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।स अवसर पर क्लब द्वारा अनेक सराहनीय सामाजिक प्रोजेक्ट्स किए गए। नवादा स्थित गांधी बाल विद्यालय में वाटर कूलर का उदघाटन किया गया। दरभंगा स्थित अंध विद्यालय के लिए क्लब सदस्यों द्वारा आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। साथ ही एक जरूरतमंद कन्या  के विवाह हेतु सदस्यों के सहयोग से संपूर्ण गृहस्थी का सामान एकत्रित कर भेंट किया गया।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण क्लब के न्यूजलेटर “सहेली”, जो क्लब की गतिविधियों का प्रतिबिंब है, का विमोचन रहा, जिसे मंडलाध्यक्ष श्रीमती प्रिया नारायण द्वारा संपन्न किया गया। क्लब के दोनों स्कूलों में बच्चों को ड्रेस एवं फूड आइटम्स दिए गए। सारे स्टाफ को भी कपड़े दिए गए।कार्यक्रम का संचालन तान्या ढल द्वारा अत्यंत सुंदर एवं सुसंगठित ढंग से किया गया, वहीं सचिव शालिनी ने माह भर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रभावी रूप से प्रस्तुत की।इस आयोजन की गरिमा को बढ़ाने में पीडीसी किरण चावला, सुषमा कपूर, अध्यक्ष नूपुर कपूर, सीमा सिंघल, नेहा कक्कड़, रेनू, प्रीतिमा, प्रीति, गीता चतुर्वेदी, आराधना सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

Releated Posts

मुलायम सिंह शिक्षक सम्मान समारोह चयन समिति का गठन

LV-News अयोध्या।  समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन द्वारा स्थापित शिक्षक दिवस…

राम मंदिर ट्रस्ट में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

LV-News अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सभी वर्गों, विशेषकर वनवासी समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की…

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की युवाओं और उनके अभिभावकों की मुहिम में, हम सब पूरी तरह से आपके साथ हैं।

NIT-News भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे। इस दुर्भावनापूर्ण…

बीबीडी यूनिवर्सिटी ने जस्टिस डी. पी. गुप्ता की 100वीं जयंती मनाई, कानूनी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन का किया सम्मान

LV-NEWS लखनऊ, : बाबू बनारसी दास (बीबीडी) यूनिवर्सिटी ने शनिवार को राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top