• Home
  • State News
  • भव्य कवि सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रभाव, साहित्य और संस्कृति का संगम
Image

भव्य कवि सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रभाव, साहित्य और संस्कृति का संगम

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ। The Lilli Helping Hands Trust एवं आराधन परिवार के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार सायं 6 बजे The Lilli Villas में पूज्य कालीचरण महाराज के पावन सानिध्य में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी ओजस्वी, राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत एवं भावपूर्ण रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह सहित कई सांसद एवं विधायकगण ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के गणमान्य व्यक्तियों की भी विशेष उपस्थिति रही, जिनमें सिंधी समाज के नानक चंद जी, सिख समाज के सरदार निर्मल सिंह जी, सरदार हरपाल सिंह जग्गी जी, सरदार परविंदर सिंह जी एवं पंजाबी समाज के अनिल वर्मानी जी प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार, बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य अतिथियों की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

यह कवि सम्मेलन साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। भव्य कवि सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रभाव, साहित्य और संस्कृति का संगम इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तथा संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह सहित कई सांसद एवं विधायकगण ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के गणमान्य व्यक्तियों की भी विशेष उपस्थिति रही, जिनमें सिंधी समाज के नानक चंद जी, सिख समाज के सरदार निर्मल सिंह जी, सरदार हरपाल सिंह जग्गी जी, सरदार परविंदर सिंह जी एवं पंजाबी समाज के अनिल वर्मानी जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

आयोजकों के अनुसार, बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य अतिथियों की सहभागिता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। यह कवि सम्मेलन साहित्य, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Releated Posts

7 सितंबर 2022: कन्याकुमारी के साहिल से शुरू हुआ सफर, “नफ़रत छोड़ो—भारत जोड़ो” के संकल्प के साथ चलते रहे राहुल गांधी

नैयर आजम नई दिल्ली, 7 सितंबर। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर…

घोसी में जिला सहकारी बैंक का ऋण वितरण कैंप: सात किसानों को मिले केसीसी के चेक

दिनेश प्रजापति मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित…

दो सप्ताह में में दूसरी बार खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर पहुंची सरयू

दिनेश प्रजापति दोहरीघाट। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर…

तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की

मऊ। घोसी के बड़रांव की ग्राम सभा रजपुरा में राशन वितरण को लेकर विवाद सामने आया है। कोटेदार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top